
Delhi Weather: 02 जून को भी राहत! दिल्ली में आज भी हल्की बारिश के आसार, जानें वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम
AajTak
Delhi Weather Prediction: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
राजधानी दिल्ली में मई की ठंड ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. जून का पहला दिन भी राहत भरा रहा और दूसरे दिन, यानी आज (2 जून) भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं. हालांकि हल्के-हल्के दिल्ली के तापमान में बढ़त देखी जा रही है. आइये जानते हैं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में दिल्ली के लिए मौसम पर क्या अनुमान जताया है.
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है. हालांकि आज सुबह से ही दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की धूप देखी जा रही है. वहीं मौसम का पूर्वानुमान एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आज दिल्ली में आंधी और बारिश के आसार हैं. इसकी वजह पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ है.
वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम
आज के बाद से दिल्ली में बारिश की गतिविधियां बनती नजर नहीं आ रही हैं हालांकि वीकेंड पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. शनिवार और रविवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही तापमान में तेज बढ़त का भी अनुमान है. दिल्ली का अधिकतम तापमान तेजी से 40 डिग्री की ओर बढ़ रहा है. शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं रविवार को एक प्वाइंट की बढ़त के साथ न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 तक पहुंच सकता है.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












