
Delhi Weather: दिल्ली में अब 40 के पार तापमान और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें हफ्तेभर कैसा रहेगा मौसम
AajTak
मौसम विभाग के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. IMD के अनुसार, 27 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.
दिल्ली में गर्मी तेज होने लगी है. सोमवार को हल्की बारिश होने के बावजूद भी गर्मी से राहत नहीं मिली. मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में सुबह से तेज धूप निकल रही है, जिसकी वजह से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही तेज हवाओं से तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सीजन में पहली बार इस सप्ताह के आखिर दिनों के आसपास दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. हालांकि, इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार हैं. वहीं इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 27 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में कैसा रहेगा मौसम IMD के अनुसार, दिल्ली से सटे नोएडा में इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी. इसके अलावा इस पूरे सप्ताह नोएडा का अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
IMD के मुताबिक, गाजियाबाद में इस पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.
आईएमडी के अनुसार, गुड़गांव में 26 अप्रैल को हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं इस पूरे हफ्ते गुड़गांव का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






