
Delhi Murder: चार दिन बाद बरामद हुआ वो चाकू, जिससे साहिल ने साक्षी पर 21 वार करके ले ली थी जान
AajTak
साक्षी मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने उस चाकू को बरामद कर लिया है, जिससे आरोपी साहिल ने साक्षी पर 21 से ज्यादा वार किए थे. इसके बाद उसने पत्थर से भी साक्षी को कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
दिल्ली के साक्षी मर्डर केस में जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने उत्तर पश्चिम दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके से उस चाकू को बरामद कर लिया है, जिससे आरोपी साहिल ने साक्षी पर 20 से ज्यादा वार किए थे. इसके बाद उसने पत्थर से भी साक्षी को कुचला था. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.
साहिल ने रविवार को साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे. इसके बाद उसने पत्थर से कुचल कर बेरहमी से साक्षी की हत्या कर दी थी. पुलिस ने साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था.
रूट की पहचान हुई कोर्ट ने गुरुवार को साहिल को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. पुलिस के मुताबिक, साहिल से पूछताछ की गई, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार यानी चाकू को बरामद कर लिया गया. इतना ही नहीं पुलिस ने उस रूट की भी पहचान कर ली है, जिससे साहिल हत्या करने के बाद बुलंदशहर पहुंचा था. हत्या के बाद उसने कथित तौर पर रिठाला में झाडियों में चाकू फेंक दिया था.
पुलिस का कहना है कि साहिल ने पूछताछ के दौरान बताया कि साक्षी द्वारा उसके दोस्तों के सामने उसे डांटने और वापस आने से इनकार करने के बाद वह गुस्से में था. पुलिस के मुताबिक, दोनों का रिश्ता खराब हो गया था. पुलिस ने कहा था कि अब तक की गई जांच से पता चला है कि अपराध में साहिल के साथ कोई भी शामिल नहीं था, आरोपी ने कबूल किया कि उसने खुद ही इसे अंजाम दिया.

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












