
'CM 10-15 करोड़ में जेल चला जाता है, अडानी 2000 करोड़ में भी बाहर... तुरंत अरेस्ट हों', राहुल गांधी की डिमांड
AajTak
राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं. इंडिया में अडाणी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं. भारत में अडाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. एक सीएम 10-15 करोड़ के आरोप में जेल चला जाता है लेकिन अडाणी जी 2 हजार रुपये का स्कैम करते हैं
उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगा है.अदाणी पर आरोप हैं कि उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप में सौर परियोजनाओं के अनुबंध और वित्त पोषण हासिल करने लिए बड़े पैमाने पर रिश्वत दी. अब इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अडाणी पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है.
राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे आश्चर्य हो रहा है कि अदाणी इस देश में एक स्वतंत्र व्यक्ति की तरह क्यों घूम रहे हैं. मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है...अडानी ने जाहिर तौर पर 2000 करोड़ रुपये का एक घोटाला किया है और संभवतः कई अन्य घोटाले किए हैं, लेकिन वह बेखौफ घूम रहे हैं...हम इसे बार-बार दोहरा रहे हैं...यह इस बात की पुष्टि है कि हम क्या कह रहे हैं, प्रधानमंत्री अदाणी को बचा रहे हैं और प्रधानमंत्री अडानी के साथ भ्रष्टाचार में शामिल हैं...'
पीएम मोदी अदाणी को बचा रहे हैं- राहुल
राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने नारा दिया था कि एक हैं तो सेफ हैं. इंडिया में अदाणी जी और मोदी जी एक हैं तो सेफ हैं. भारत में अदाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. एक सीएम 10-15 करोड़ के आरोप में जेल चला जाता है लेकिन अदाणी जी 2 हजार रुपये का स्कैम करते हैं. कारण है पीएम उनको प्रोटक्ट करते हैं. पीएम मोदी अदाणी को बचा रहे हैं, और वो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.'
तुरंत अरेस्ट हों अदाणी- राहुल
राहुल गांधी ने कहा, 'अमेरिका में उन्होंने क्राइम किया है 2 हजार करोड़ रुपये का स्कैम है. मगर हिंदुस्तान में अदाणी जी का कोई कुछ नहीं कर सकता है. अदाणी जी को अऱेस्ट होना चाहिए. माधुरी बुच को हटाया जाना चाहिए और उनकी जांच होनी चाहिए. प्रधानमंत्री जी इस व्यक्ति को 100 फीसदी बचा रहे हैं. ये व्यक्ति बीजेपी को पूरी तरह सपोर्ट करते हैं. हमारी जेपीसी की मांग है. हम कहना चाहते हैं कि अदाणी जी को अरेस्ट किया जाना चाहिए.'

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












