
Blasts in Lahore: धमाकों की आवाज, सायरन की गूंज... पाकिस्तान के लाहौर में पैनिक, ब्लास्ट के बाद धुएं का गुबार
AajTak
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वॉल्टन एयरपोर्ट के पास ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. कहा जा रहा है कि जैमिंग सिस्टम के जरिए ड्रोन को मार गिराया गया. पुलसि और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई है.
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान खौफजदा है. इस ऑपरेशन के तहत नौ जगह पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया. अब खबर है कि लाहौर में लगातार धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है, जिससे लोग घरों से निकलकर बाहर इकट्ठा हो गए हैं. इलाके में दहशत का माहौल है.
पाकिस्तान के समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह लाहौर के वॉल्टन रोड पर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. वॉल्टर एयरपोर्ट के पास लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में सिलसिलेवार धमाकों की आवाज सुनी गई. सायरन बजने के बाद लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए. आसपास के इलाकों में धुएं का गुब्बार भी उठते देखा गया.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि वॉल्टन एयरपोर्ट के पास ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. यह विस्फोट ड्रोन की वजह से हो सकता है. जैमिंग सिस्टम की वजह से कथित तौर पर ड्रोन को मार गिराया गया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाहौर के अक्सारी 5 रोड के पास भी दो बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई. यहां नेवल कॉलेज से धुआं उठते देखा गया.
बता दें कि आतंक की कमर तोड़ने के लिए भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी. भारतीय थलसेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पाकिस्तान और पीओके के जिन नौ आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की गई, उनमें बहावलपुर, मुरीदके, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग, कोटली, सियालकोट और मुजफ्फराबाद है. बहावलपुर में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर और मुदिरके में लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर को निशाना बनाया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन का नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा. पीएम मोदी ने बीते एक हफ्ते से लगातार हो रही बैठकों में यह स्पष्ट किया था कि पहलगाम हमले में आतंकियों ने हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया था, जिससे उनकी पत्नियां विधवा हो गईं. ऐसे में भारत को यह कड़ा संदेश देना था कि आतंकियों को इस कदर बचकर भागने नहीं दिया जा सकता.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










