
BJP सांप्रदायिक नहीं, देश से प्रेम करने वालों की पार्टी : NDTV से बोले "मेट्रो मैन" ई श्रीधरन
NDTV India
E Sreedharan ने कहा, केरल में मैंने देखा है कि हिन्दू और ईसाई लड़कियों को बहलाने-फुसलाने का काम किया जा रहा है और वे परेशान होती हैं, मुस्लिम लड़कियों को भी इसके जाल में फंसाया जा रहा है, जिसका मैं विरोध करता हू्ं.
केरल में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले "मेट्रो मैन" ई श्रीधरन (Metro Man E Sreedharan) ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान कर सबको चौंका दिया. श्रीधरन ने NDTV से बातचीत में कहा कि यह केवलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई प्रशंसा नहीं है, बल्कि बीजेपी के मूल्य हैं, जिन्होंने उन्हें पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया.












