
बजट सत्र के दौरान निलंबित सांसदों का निलंबन होगा वापस, लोकसभा अध्यक्ष के साथ सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति
NDTV India
संसद के मौजूदा बजट सत्र में हंगामे के आरोप में 8 विपक्षी सांसद निलंबित हुए थे.
संसद के मौजूदा बजट सत्र में हंगामे के आरोप में 8 विपक्षी सांसद निलंबित हुए थे. सोमवार को हुई सर्वदलीय बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई और अंततः इस बात पर सहमति बनी कि सदन के सुचारु संचालन और राजनीतिक सहमति के माहौल को बनाए रखने के लिए निलंबन वापस लिया जाना चाहिए. यदि प्रस्ताव पारित हो जाता है तो मंगलवार से ये सभी सांसद फिर से सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे.













