
BJP की शाज़िया इल्मी ने पूर्व सांसद पर दर्ज कराया केस, जानें- क्या है मामला?
NDTV India
दिल्ली के वसंत कुंज थाने में 6 फरवरी को केस दर्ज हुआ है. शाजिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो वसंत कुंज में चेतन सेठ नाम के शख्स की डिनर पार्टी में गयीं थीं. वहां कई एम्बेसडर भी थे.
दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाज़िया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के खिलाफ बदसलूकी और धमकी देने का केस दर्ज कराया है. दिल्ली के वसंत कुंज थाने में 6 फरवरी को केस दर्ज हुआ है. शाजिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो वसंत कुंज में चेतन सेठ नाम के शख्स की डिनर पार्टी में गयीं थीं. वहां कई एम्बेसडर भी थे.












