
Bigg Boss: रोटी पर हुई घर में लड़ाई, अभिषेक-गौरव की दोस्ती में पड़ेगी दरार?
AajTak
गौरव खन्ना बिग बॉस में खुलकर खेलने लगे हैं. आने वाले एपिसोड में उन्होंने अपने दोस्त अभिषेक बजाज के खिलाफ आवाज उठाई है. दोनों के बीच 1 रोटी को लेकर विवाद हुआ है. क्या इससे उनकी दोस्ती में दरार पड़ेगी, ये तो आगे पता चलेगा.
रियलिटी शो बिग बॉस में टीवी के स्टार गौरव खन्ना ने दो महीने बाद अपनी आवाद बुलंद की है. अब वो घर के मुद्दों पर तो बोलने ही लगे हैं. लेकिन अपने दोस्तों के खिलाफ भी जाने से नहीं कतरा रहे हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें गौरव और अभिषेक बजाज के बीच झगड़ा होता नजर आया है.
गौरव-अभिषेक में अनबन
उनकी लड़ाई का मुद्दा है रोटी. वीडियो में दिखाया गया है कि अभिषेक अशनूर से करारी रोटी मांगते हैं. इस पर मालती चाहर और गौरव ने आपत्ति जताई. गौरव ने कहा कि अभी लंच बनना है. वो अपना नाश्ता टाइम पर करें. दिन के खाने के वक्त नाश्ता ना मांगे. इससे किचन में काम करने वालों को परेशानी होती है. गौरव ने कहा क्यों हर बार हम ही एडजस्ट करें. हमें भी खाना है. हमें भी भूख लगी है.
एक रोटी के लिए हुआ हंगामा
अभिषेक फिर चीखते हुए कहते हैं कि एक रोटी बनाने में इतनी दिक्कत हो रही है. घर में पूरा हंगामा हो गया है. इस लड़ाई में मृदुल गौरव को सपोर्ट करते दिखे. उन्होंने कहा अगर वो गौरव से लड़ेगा तो उसे समझ आना चाहिए कि मृदुल भी बीच में आएगा. वो उनकी सारी अकड़ निकाल देंगे. रोटी को लेकर शुरू हुआ ये हंगामा दो दोस्तों के बीच विवाद पैदा कर गया है. अभी तक गौरव अपने ग्रुप के किसी भी मेंबर के खिलाफ नहीं बोलते थे, लेकिन अब उन्होंने डंके की चोट पर सबको कॉलआउट करने का फैसला कर लिया है.
फ्रंटफुट पर खेलने लगे गौरव

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










