
Beer की बोतल पर भगवान की फोटो छापने से हिंदुओं में गुस्सा, कंपनी से की प्रोडक्ट वापस लेने की मांग
AajTak
ब्रिटेन में मौजूद हिंदू समुदाय ने बिएन मंगर नाम की कंपनी से अपने प्रोडक्ट्स को वापस लेने की मांग की है. कंपनी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीर लगाकर बेच रही है. एनसाइट यूके नाम के ट्विटर हैंडल ने जानकारी दी कि बिएन मंगर नाम की कंपनी हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले प्रोडक्ट बेच रही है.
ब्रिटेन में एक शराब बनाने वाली कंपनी का विरोध हो रहा है. हिंदू समुदाय ने बिएन मंगर नाम की कंपनी से अपने प्रोडक्ट्स को वापस लेने की मांग की है. कंपनी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीर लगाकर बेच रही है. एनसाइट यूके नाम के ट्विटर हैंडल ने जानकारी दी कि बिएन मंगर नाम की कंपनी हिंदुओं की भावनाएं आहत करने वाले प्रोडक्ट बेच रही है.
ब्रिटेन में मौजूद हिंदू समुदाय ने इस लेबल वाले सभी उत्पादों को वापस लेने की मांग की है. इससे पहले साल 2021 में भी दक्षिण-पश्चिमी फ्रैंच में ग्रेनेड-सुर-गोरोन नामक एक फ्रांसीसी शराब की कंपनी ने 'शिवा बीयर' लॉन्च की थी. जिसके चलते उसका विरोध हुआ था. इससे पहले 2018 में भी एक हिंदू संगठन ने बीयर की बोतल में देवी काली की तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए डर्बीशायर शराब की कंपनी की आलोचना की थी.
मंडाला बीयर पर छपी हिंदू देवी की तस्वीर
बता दें कि कंपनी मंडाला बीयर नाम से बीयर बेच रही है जिसकी बोतल पर हिंदू देवी की तस्वीर छपी है. इनसाइट यूके ने कहा है कि यह बेहद असंवेदनशील, अपमानजनक और हिंदुओं के लिए हानिकारक है. आपकी बीयर की बोतलों पर हिंदू देवी की तस्वीरें छापी जा रही हैं. हिंदू समुदाय ने मांग की है कि आप ऐसे सभी उत्पादों को वापस लें और इसके आगे निर्माण बंद करें.
क्या है इनसाइट यूके?
इनसाइट यूके ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों के मु्द्दों पर आवाज उठाने वाला एक सोशल प्लेटफॉर्म है. जो कि लोगों में जागरूकता फैलाता है.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










