
BB15: 'अगले 4 सीजन भी आएगी तो जीतेगी नहीं', Shamita Shetty को Divya Agarwal की ललकार
AajTak
बिग बॉस ओटीटी में दोनों के बीच जबरदस्त लड़ाई झगड़े देखने को मिले थे और एक बार फिर से दिव्या और शमिता की नोक-झोंक फैंस को बिग बॉस 15 में दिखेगी. दिव्या यूं तो शो में करण कुंद्रा को सपोर्ट करने आई हैं, लेकिन शो के प्रोमो में वो शमिता शेट्टी से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं.
बिग बॉस 15 में रविवार के एपिसोड में काफी धमाल मचने वाला है. शो में कई सेलिब्रिटी गेस्ट अपने फेवरेट स्टार को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे और बाकी घरवालों को उनके गेम का आईना दिखाएंगे. खास बात यह है कि बिग बॉस 15 में पहली बार बीबी ओटीटी की विनर दिव्या अग्रवाल भी एंट्री करेंगी और फैंस को एक बार फिर दिव्या और शमिता के बीच तीखी तकरार देखने को मिलेगी.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











