
BB OTT में क्यों फीकी पड़ीं रियलिटी शो क्वीन Divya Agarwal, क्या 'ओवर कॉन्फिडेंस' के चलते खोया गेम प्लॉट?
AajTak
बीते संडे का वार एपिसोड में करण जौहर ने दिव्या को उनके गेम का आईना दिखाया. करण ने दिव्या से कहा कि वो घर में कर क्या रही हैं, उनका खुद को कोई गेम प्लान ही नहीं है. करण जौहर ने दिव्या को कहा कि वो जितनी चीजें अक्षरा और मिलिंद को गेम खेलने के बारे में सिखाती हैं, अगर इतना ध्यान उन्होंने अपने गेम पर दिया होता, तो उनकी गेम अच्छी होती.
रियलिटी शोज की क्वीन के रूप में पहचानी जाने वाली दिव्या अग्रवाल जब बिग बॉस ओटीटी के घर में आईं तो फैंस को लगा था कि वो पिछले शोज की तरह इस गेम में भी बाकी लोगों पर भारी पड़ेंगी. शो के पहले हफ्ते में दिव्या अपने बारे में खुलकर तारीफें करती दिखाई दीं. दिव्या को कहते सुना गया कि वो रियलिटी शोज की क्वीन हैं. उन्होंने कई रियलिटी शोज किए हैं. उन्हें सब पता है कि गेम कैसे खेला जाता है. दिव्या की यह सब बातें सुनकर लोगों की एक्सपेक्टेशन उनसे और भी ज्यादा बढ़ गई थीं.More Related News

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












