
Axis बैंक में एक के बाद एक धड़ाधड़ घुसते गए बदमाश, मैनेजर को चाकुओं से गोदा, करोड़ों के जेवरात और कैश समेट ले गए
AajTak
Chhattisgarh News: रायगढ़ में Axix बैंक के मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को एक कमरे में बंद कर बदमाश बैंक से 7 करोड़ रुपए लेकर ले उड़े. डकैतों ने इस बड़ी लूट के दौरान एक्सिस बैंक के मैनेजर को चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की सुबह 7 नकाबपोश हथियारबंद युवकों ने फिल्मी अंदाज में बैंक लूट लिया. मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को एक कमरे में बंद कर बदमाश बैंक से 7 करोड़ रुपए लेकर ले उड़े. डकैतों ने इस बड़ी लूट के दौरान एक्सिस बैंक (Axis Bank) के मैनेजर को चाकूओं से गोदकर घायल कर दिया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करोड़ों रुपए की डकैती की जानकारी मिलने के बाद मौके पर डीआईजी और एसपी पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं. यह मामला सिटी कोतवाली के अंतर्गत आता है. सुबह 9 से 10 बजे बैंक खुलते ही इस वारदात को डकैतों ने अंजाम दिया.
रायगढ़ शहर के घरघोड़ा मार्ग स्थित एक्सिस बैंक में सुबह तकरीबन 8:45 बजे 6-7 नकाबपोश बदमाश पहले बैंक के सामने बाइक से पहुंचे और एक-एक करके अंदर घुस गए. धारदार हथियारों से लैस इन डकैतों ने सबसे पहले बैंक के स्टाफ को बंधक बनाया. साथ ही साथ बैंक मैनेजर को एक चाकू और बंदूक की नोक पर मारते पीटते हुए स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी लेकर वहां रखे करोड़ों रुपए के जेवरात और नगदी समेट लिए. बैंक के खजाने को एक बैग में भरकर बदमाश बड़े आराम से वापस बाइक पर सवार होकर अलग-अलग रास्तों से निकल गए. यह पूरी वारदात सामने लगे सीसीटीवी कैमरे के अलावा बैंक में लगे कैमरे में कैद हो गई.
क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि तकरीबन 10 बजे बैंक कर्मचारियों ने 112 में डकैती की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में पता चला कि बैंक मैनेजर पर हमला कर स्टाफ को बंधक बनाते हुए लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है. बैंक से लूटी गई रकम का आकलन नहीं हो सका है. जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा. बैंक डकैती को अंजाम देने वाले लुटेरों की संख्या 7 के करीब थी. उनमें से कई हथियारों से लैस थे. बहरहाल, पुलिस अब बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज लेकर आरोपियों को पकड़ने सरहदी के अलावा बॉर्डर क्षेत्र में नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में जुट गई है.
बैंक मैनेजर हुए हमले में घायल दिनदहाड़े घटी इस डकैती की वारदात फिल्मी कहानी से मिलती जुलती है. बडे आराम से हेलमेट पहनकर डकैत बैंक के पास पहुंचते हैं और एक-एक करके दाखिल होते हुए अंदर बैंक मैनेजर को सबसे पहले बंधक बनाकर उस पर हमला करते हुए चाकूओं से गोद देते हैं और फिर उसके बाद बैंक में रखे करोड़ों के गहने और नगद रकम लेकर फरार हो जाते हैं. मजे की बात यह है कि सुबह 10 बजे के घटी इस घटना को घंटों बीते चुके हैं, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. हैरानी बात यह भी है कि पुलिस के बड़े अधिकारी यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि डकैत कितनी राशि लूटकर ले गए हैं.
खुल गई पुलिस पेट्रोलिंग की पोल रायगढ़ पुलिस समय-समय पर यह दावा करती है कि जिले में अपराधियों को पकड़ने के लिये बकायदा सभी थानों की पुलिस के अलावा पेट्रोलिंग के जरिये अपराधियों पर नजर रखी जाती है. लेकिन एक्सिस बैंक में घटी इस घटना ने पुलिस की कथित चैकसी की पूरी पोल खोल कर रख दी है. सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी पुलिस को अभी तक यह सुराग नहीं लगा कि आखिरकार डकैत किस तरफ भागे और उनकी उम्र क्या रही होगी?

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.






