
Australia Election Results: प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हारे, लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज होंगे नए PM
AajTak
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं. चुनाव में लेबर पार्टी को जीत मिली है. लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज अब ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे.
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन चुनाव हार गए हैं. चुनाव में जीत दर्ज करने वाली लेबर पार्टी के एंथनी अल्बनीज अब ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे. चुनाव परिणाम आने के बाद मॉरिसन ने कहा कि वे लिबरल पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हैं.
उन्होंने कहा कि मैं नेता के रूप में हार की जिम्मेदारी लेता हूं. ये नेतृत्व की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि मैं पार्टी की अगली बैठक में इस्तीफा सौंप दूंगा. उन्होंने कहा कि मुझे लिबरल पार्टी का नेतृत्व करने का मौका मिला, देश के लोगों का समर्थन मिला, इसके लिए सभी को धन्यवाद.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में लोअर चेंबर यानी निचले सदन की 151 सीटों के लिए मतदान हुआ. सरकार बनाने के लिए 76 सीटों की जरूरत होती है. ऑस्ट्रेलिया में दो सदन हैं. ऊपरी सदन का कार्यकाल 6 साल का होता है. यहां सरकार का कार्यकाल तीन साल का होता है. यानी हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं.
मॉरिसन और अल्बनीज के बीच था मुख्य मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुनाव में छह प्रत्याशी पीएम पद की रेस में थे लेकिन मुख्य मुकाबला मॉरिसन और अल्बनीज के बीच ही था. मॉरिसन 2019 के चुनाव में भी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाए थे और छोटी पार्टियों के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. बता दें कि इस बार हुए चुनाव में क्लाइमेंट चेंज बड़ा मुद्दा रहा था. जंगलों में लगी आग और बाढ़ को लेकर मॉरिसन सरकार घिरती रही थी.
अब अल्बनीज क्वाड समिट के लिए टोक्यो जाएंगे

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









