
Amrullah Saleh ने संभाली पंजशीर फोर्स की कमान, इस खास रणनीति से Taliban लड़ाकों को घेर कर रहे हमले
Zee News
अफगानिस्तान नेशनल रेजिस्टेंट फ्रंट (Afghan National Resistance Front) की कमान सीधे अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने संभाल ली है और वो तालिबानी लड़ाकों पर पहाड़ी इलाकों से हमले कर रहे हैं.
काबुल: तालिबान (Taliban) ने ये दावा किया है कि उसने नेशनल रेजिस्टेंट फोर्स को हराकर पंजशीर (Panjshir) को कब्जे में कर लिया है, लेकिन Zee Media को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब अफगानिस्तान नेशनल रेजिस्टेंट फ्रंट (Afghan National Resistance Front) की कमान सीधे अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने संभाल ली है और वो तालिबानी लड़ाकों पर पहाड़ी इलाकों से हमले कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने एक खास रणनीति के तहत अपनी फोर्सज को पहाड़ के उन इलाकों में तैनात कर दिया है, जिनके बीच से पंजशीर (Panjshir) की तरफ जाने के लिए सड़क गुजरती है. पहाड़ की ऊंचाइयों पर बैठकर रेजिस्टेंट फोर्स तालिबान पर हमले कर रही है. सूत्रों ने तालिबान के उस दावे को फर्जी करार दिया है, जिसमें उसने ये दावा किया था कि कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह अफगानिस्तान छोड़कर दूसरे देश भाग गए हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



