
80–90 की उम्र में भी कुर्सी पर माई लॉर्ड... अमेरिका में जज कभी रिटायर क्यों नहीं होते? उम्र, कानून और विवाद की पूरी कहानी
AajTak
अमेरिकी न्यायपालिका के दिग्गज जज 92 साल के एल्विन हेलरस्टीन चर्चा में हैं. वे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के सबसे बड़े केस की सुनवाई कर रहे हैं. ऐसे में अमेरिका में जजों की उम्र को लेकर हर कोई चकित हो रहा है. दरअसल, दुनिया के ज्यादातर देशों में जजों के लिए रिटायरमेंट उम्र तय है, लेकिन अमेरिका में संघीय जज और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जीवनभर पद पर बने रह सकते हैं.
अमेरिका में 92 साल के जज एल्विन हेलरस्टीन आज भी कोर्ट में बैठकर बड़े केस सुन रहे हैं. सवाल उठता है कि अमेरिका में जज रिटायर क्यों नहीं होते, क्या उनकी उम्र की कोई सीमा नहीं है? अमेरिका में कई बार देखा जाता है कि 80–90 साल के जज भी अदालत में सक्रिय रहते हैं. भारत या दूसरे देशों के उलट, अमेरिका में जजों के लिए रिटायरमेंट की कोई तय उम्र नहीं है. इसके पीछे संविधान, कानून और राजनीति- तीनों की बड़ी भूमिका है.
दरअसल, अमेरिका में ज्यादातर नौकरियों में रिटायरमेंट उम्र तय होती है, लेकिन संघीय जज और सांसद इस नियम से बाहर हैं. यही वजह है कि कई जज और नेता 80-90 की उम्र पार करने के बाद भी अहम संवैधानिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
आजीवन पद पर रहने के लिए सिर्फ एक शर्त...
न्यूयॉर्क कोर्ट में वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के मामले में 92 साल के सीनियर जज एल्विन हेलरस्टीन सुनवाई कर रहे हैं. अमेरिका का संविधान साफ कहता है कि फेडरल जज आजीवन पद पर रह सकते हैं, बशर्ते उनका आचरण ठीक रहे. संविधान के अनुच्छेद के अनुसार, जब तक जज पर कोई गंभीर आरोप साबित ना हो जाए, वह जीवनभर जज बना रह सकता है.
इस नियम के पीछे तीन बड़े कारण माने जाते हैं. पहला- राजनीतिक दबाव से आजादी. यानी जज को डर नहीं रहता कि सरकार या राष्ट्रपति उसे हटा देगा. दूसरा- निष्पक्ष फैसले. जज अपने फैसले वोट, चुनाव या सरकार को खुश करने के लिए नहीं करता. तीसरा- न्यायपालिका की स्वतंत्रता. कोर्ट को कार्यपालिका और संसद से अलग और मजबूत रखना माना जाता है.
फिर बूढ़े होने पर क्या करते हैं जज?

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








