
'72 घंटों में दंगाइयों को गिरफ्तार कर पेश करेंगे मिसाल...', इमरान के समर्थकों को आतंकी बताते हुए भड़के PM शहबाज शरीफ
AajTak
पाकिस्तान में पीएम शहबाज शरीफ ने इमरान की गिरफ्तारी के बाद हुई हिंसा के दोषियों को गिरफ्तार करने की ठानी है. इस दौरान पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, कानून उन तमाम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा ताकि एक मिसाल कायम की जा सके. जो लोग मातृभूमि और दुश्मनों को हराने के लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डालने वाले संस्थानों के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे.
पाकिस्तान में बिगड़े हुए माहौल के बीच लाहौर में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, जले हुए कोर कमांडर हाउस की तस्वीरें दिल तोड़ने वाली हैं. इमरान ने शहबाज समर्थकों पर हमला बोलते हुए शहबाज ने कहा, जो काम बाहरी दुश्मन दशकों तक नहीं कर पाया, वह इमरान नियाजी और उसकी भीड़ ने कर दिखाया.
पीएम शरीफ बोले, 'इमरान खान नियाजी और उनकी भीड़ किसी आतंकवादी या राज्य विरोधी समूह से कम नहीं है. इस तरह के कृत्य पर उन सभी लोगों को उचित सजा जरूर दी जाएगी, जो इस मुहिम का हिस्सा थे.' शहबाज शरीफ ने बताया कि कानून उन सबको अपनी गिरफ्त में ले लेगा और उन्हें कानून और संविधान के मुताबिक सजा दी जाएगी. ये आतंकवादी भीड़ उन अधिकारियों के स्मारकों, आवासों, कार्यालयों और शिविरों पर हमला करती है, जिन्होंने इस देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी और सब कुछ कुर्बान कर दिया.
मिसाल कायम करें
पीएम शहबाज शरीफ ने कहा, कानून उन तमाम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगा ताकि एक मिसाल कायम की जा सके. जो लोग मातृभूमि और दुश्मनों को हराने के लिए लगातार अपनी जान जोखिम में डालने वाले संस्थानों के खिलाफ काम करते हैं, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. पीएम बोले 1965 के युद्ध के संदर्भ में हो या आतंकी घटनाओं के संदर्भ में, पाकिस्तान ने 80,000 लोगों की कुर्बानी देखी है. इस स्थिति को संभालने का कोई और तरीका नहीं होना चाहिए क्योंकि यह 'करो या मरो' का मामला है.
72 घंटों में हो दंगाइयों की गिरफ्तारी
पीएम शहबाज ने कार्यवाहक मुख्यमंत्री पंजाब और अधिकारियों को दोषियों की पहचान करने और उन सभी को गिरफ्तार करने के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








