
30 अरब डॉलर का टैक्स, लाखों रोजगार... सिर्फ 1.5% भारतीय-अमेरिकी कैसे बढ़ा रहे US की अर्थव्यवस्था? जानें
AajTak
एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका की आबादी में भारतीय-अमेरिकी डेढ़ फीसदी हैं, लेकिन वहां के कारोबार, विज्ञान, राजनीति समेत तमाम क्षेत्रों में इनकी अहम भूमिका है. बड़ी-बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ भारतीय अमेरिकी हैं.
अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों की संख्या अब 50 लाख से भी ज्यादा हो गई है. अमेरिका में सबसे प्रभावशाली अप्रवासी समुदाय भारतवंशियों का ही है. भारतीय-अमेरिकियों से जुड़े एक गैर-लाभकारी संगठन इंडियास्पोरा का कहना है कि अमेरिका की आबादी में 1.5% होने के बावजूद भारतवंशियों का यहां की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में बड़ा योगदान है.
इंडियास्पोरा ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि कैसे भारतीय-अमेरिकियों ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भूमिका निभाई है.
भारतीय-अमेरिकी और अर्थव्यवस्था
रिपोर्ट में बताया गया है कि फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 16 के सीईओ भारतीय मूल के हैं, जिनमें सुंदर पिचाई (गूगल) और रेशमा केवलरमानी (वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स) शामिल हैं. जिन 16 कंपनियों के सीईओ भारतवंशी हैं, उनसे 27 लाख अमेरिकियों को नौकरियां मिलती हैं. ये कंपनियां हर साल 1 ट्रिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट करती हैं.
इतना ही नहीं, अमेरिका के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भी भारतीय-अमेरिकियों का बड़ा योगदान है. अमेरिका के 648 यूनिकॉर्न स्टार्टअप में से 72 के को-फाउंडर भारतीय-अमेरिकी हैं. यूनिकॉर्न स्टार्टअप उन्हें कहा जाता है, जिनकी मार्केट वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा होती है. भारतीय-अमेरिकियों के स्टार्टअप की कुल वैल्यू 195 अरब डॉलर है और इनसे 55 हजार लोगों को रोजगार मिलता है.
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका के 60% होटलों के मालिक भी भारतीय-अमेरिकी हैं. इसके अलावा भारतीय-अमेरिकियों के कारोबार से अप्रत्यक्ष रूप से 1.1 करोड़ से 1.2 करोड़ अमेरिकियों को रोजगार मिलता है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









