
222 बंधक और गोले दागते हमास-हिज्बुल्ला... 17 दिन से बॉर्डर पर बेबस इजरायल की ग्राउंड फोर्स!
AajTak
हमास से जंग के 17 दिन बाद भी 222 इजरायली और विदेशी नागरिक गाजा पट्टी में बंधक हैं. दुनियाभर में अपने खुफिया ऑपरेेशन्स को अंजाम देने के लिए जानी जाने वाली मोसाद अब तक बंधकों को छुड़ाने के लिए किसी सफल ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकी है. इतना ही नहीं इजरायली सेना द्वारा ग्राउंड ऑपरेशन भी शुरू नहीं किया जा सकता है.
तारीख थी 27 जून 1976... इजरायल की राजधानी तेल अवीव से एक विमान ने ग्रीस की राजधानी एथेंस के लिए उड़ान भरी. फ्लाइट में 246 यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे. इस विमान को फिलिस्तीनी आतंकियों ने अपहरण कर लिया. इस विमान को युगांडा ले जाया गया. इजरायल की खुफिया एजेंसी और कमांडोज ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' को अंजाम दिया. अपहरण के 7 दिन के भीतर 4 जुलाई को 4000 किलोमीटर दूर युगांडा जाकर इजरायल के कमांडोज ने न सिर्फ आतंकियों का सफाया कर दिया, बल्कि एयरपोर्ट पर खड़े युगांडा के सभी फाइटर प्लेन को भी तबाह कर दिया था और अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया था. इस ऑपरेशन में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल थे. इस ऑपरेशन में उनके भाई योनाथन नेतन्याहू की जान चली गई थी. इस ऑपरेशन के लिए मोसाद की दुनियाभर में तारीफ हुई थी.
ऑपरेशन थंडरबोल्ट: जब इज़रायल ने सबसे खतरनाक शासक की जमीन से अपने नागरिकों को बचाया
करीब 47 साल बाद इजरायल फिर से अपने नागरिकों को हमास द्वारा बंधक बनाए जाने वाले संकट का सामना कर रहा है. 7 अक्टूबर को हमास आतंकियों द्वारा इजरायल में घुसकर कत्लेआम मचाने के 17 दिन बीत चुके हैं. 1400 इजरायली लोगों की जान जा चुकी है और 222 इजरायली और विदेशी नागरिक हमास के कब्जे में अब तक हैं. इस दौरान इजरायल ने गाजा में हजारों बम गिराए हैं. मरने वालों की तादाद 5000 के करीब पहुंच चुकी है लेकिन बॉर्डर पर तैनात इजरायली फोर्स या खुफिया एजेंसी मोसाद अब तक बंधकों को छुड़ाने के लिए किसी सफल ऑपरेशन को अंजाम नहीं दे सकी है.
ऐसे में इजरायल का मोसाद पर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं. सवाल ये भी है कि क्या इजरायली सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के दिमाग में कोई बड़ा प्लान काम कर रहा है. बम से गाजा में तबाही मचा रही इजरायली सेना ग्राउंड ऑपरेशन से बच क्यों रही है और मोसाद वेट एंड वॉच के मोड में क्यों दिख रहा है?
बंधकों को छुड़ाने की इजरायली सेना की पहली कोशिश फेल
हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के दौरान उसके सैकड़ों नागरिकों को बंधक बना लिया था. इजरायल लगातार उन्हें छुड़ाने की कोशिश में जुटा है. इन बंधकों को गाजा पट्टी में अलग अलग जगहों पर रखा गया है. इजरायल की सेना ने रविवार को भी गाजा पट्टी में घुसकर बंधकों को छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन वह नाकाम रही. हमास द्वारा दागी गई एंटी-टैंक मिसाइल से उसके एक सैनिक की मौत हो गई है. इस दौरान तीन इजरायली सैनिक घायल भी हुए हैं.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.

ईरान UAE के शहरों पर भीषण हमले कर रहा है. दुबई मॉल के आसपास स्थित पुलों पर अब बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है. रात के 11 बजे होने के बावजूद वहां लोग नहीं दिख रहे हैं जो आमतौर पर बहुत भीड़ होती थी. यहां के प्रसिद्ध रेस्टोरेंट पहले फुटबॉल मैच देखने वालों से भरे रहते थे और जगह कम पड़ जाती थी. लेकिन अब वहां केवल कुछ ही लोग हैं और रेस्टोरेंट के अंदर भी भीड़ बिलकुल नहीं है. बुर्ज खलीफा के पास का इलाका भी पूरी तरह शांत है, जहां कभी शोर शराबा होता था, अब वहां एकदम सन्नाटा है. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ उनका ऑपरेशन पूरी ताकत से जारी है. उन्होंने बताया कि अब तक 7,000 से अधिक ईरानी सैन्य ठिकानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है. ट्रंप ने कहा कि मिसाइल और ड्रोन फैक्ट्रीज सहित सभी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया गया है, और ईरान की नेवी और एयर फोर्स को भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. देखें वीडियो.







