Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
2024 की लड़ाई संपत्ति सर्वे से मुसलमान और मंगलसूत्र तक आई... दूसरे चरण से पहले क्यों बढ़ा सियासी तापमान?

2024 की लड़ाई संपत्ति सर्वे से मुसलमान और मंगलसूत्र तक आई... दूसरे चरण से पहले क्यों बढ़ा सियासी तापमान?

AajTak
Tuesday, April 23, 2024 06:44:40 PM UTC

2024 के चुनाव की लड़ाई अब मंगलसूत्र, मुसलमान, मेनिफेस्टो, मुस्लिम आरक्षण और संपत्ति सर्वे तक आ गई है. जहां पीएम मोदी ने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए मंगलसूत्र और मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है. प्रियंका ने कहा कि उनकी मां यानी सोनिया गांधी का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान हुआ है.

दूसरे चरण के मतदान में कुछ ही समय बचा है. ये वही चरण है, जहां से पिछले लोकसभा चुनाव में चरण दर चरण बीजेपी ने विपक्ष के खिलाफ लीड बनाकर रखी थी. लेकिन इस दूसरे चरण से पहले देश का सियासी तापमान बढ़ गया है. 2024 के चुनाव की लड़ाई संपत्ति सर्वे से मुसलमान और मंगलसूत्र तक आ गई है. भले की कांग्रेस चुनाव आयोग से पीएम के बयान को लेकर शिकायत कर चुकी है, लेकिन बयानबाजी अब भी जारी है. जहां पीएम मोदी ने घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए मंगलसूत्र और मुस्लिम आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है. प्रियंका ने कहा कि उनकी मां यानी सोनिया गांधी का मंगलसूत्र देश के लिए कुर्बान हुआ है.

16 दिन पहले आए कांग्रेस के घोषणा पत्र और तेलंगाना में राहुल गांधी के बयान के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मुद्दा उठाया, अब उसे पूरी बीजेपी ने उठा लिया है. अमित शाह से लेकर मोहन यादव और गजेंद्र शेखावत तक इसे मुद्दा बना रहे हैं. दरअसल, बांसवाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो वो लोगों की संपत्तियां लेकर ज्यादा बच्चों वालों और घुसपैठियों को बांट देगी. मोदी ने कहा था, 'पहले जब इनकी सरकार थी तब उन्होंने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है. इसका मतलब ये संपत्ति इकट्ठा करते किसको बांटेंगे? जिनके ज्यादा बच्चे हैं, उनको बांटेंगे. घुसपैठियों को बांटेंगे. क्या आपकी मेहनत का पैसा घुसपैठियों को दिया जाएगा? आपको मंजूर है ये?'

उन्होंने आगे कहा था, 'ये कांग्रेस का मेनिफेस्टो कह रहा है कि वो मां-बहनों के गोल्ड का हिसाब करेंगे. उसकी जानकारी लेंगे और फिर उसे बांट देंगे. और उनको बांटेंगे जिनको मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. भाइयो-बहनो ये अर्बन नक्सल की सोच, मेरी मां-बहनों, ये आपका मंगलसूत्र भी नहीं बचने देंगे. ये यहां तक जाएंगे.'

अब प्रियंका गांधी ने मंगलसूत्र पर किया पलटवार

कांग्रेस महासचिव ने बेंगलुरु में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के मंगलसूत्र वाले बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा, "पिछले 2 दिनों में अब ये शुरू हुआ है कि कांग्रेस के लोग आपका मंगलसूत्र और सोना छीनना चाहते हैं. 70 सालों से ये देश स्वतंत्र है, 55 सालों के लिए कांग्रेस की सरकार रही तब क्या किसी ने आपका सोना छीना और आपके मंगलसूत्र छीने? जब देश में जंग हुई थी तब इंदिरा गांधी ने अपना सोना देश को दिया था और मेरी मां का मंगलसूत्र (राजीव गांधी) इस देश को कुर्बान हुआ है."

उन्होंने कहा, "अगर मोदी जी 'मंगलसूत्र' का महत्व समझते तो ऐसी बातें नहीं कहते. जब नोटबंदी हुई तो उन्होंने महिलाओं की बचत छीन ली. किसानों के विरोध के दौरान 600 किसानों की जान चली गई, क्या मोदी जी ने उन विधवाओं के 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? जब मणिपुर में एक महिला को नग्न कर घुमाया गया, तब मोदी जी चुप थे, क्या उन्होंने उनके 'मंगलसूत्र' के बारे में सोचा? आज वह वोट के लिए महिलाओं से ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें डरा रहे हैं ताकि वे डरकर वोट करें.”

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ग्राउंड रिपोर्ट: 15 भाषाओं का जानकार, 200 करोड़ का साम्राज्य और घिनौनी करतूतें... ढोंगी अशोक खरात की पूरी कुंडली

Captain Ashok Kharat Nashik News: यह महाराष्ट्र के नासिक में 'कैप्टन' और 'भगवान का अवतार' बताने वाला प्रसिद्ध अंकशास्त्री अशोक खरात आज सलाखों के पीछे है, लेकिन उसके पीछे छिपी काली करतूतों और करोड़ों के साम्राज्य की कहानी किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं है.

ईरान का सीक्रेट हथियार डिकोड... ऐसे किया F-35 का शिकार, देखें दस्तक

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान जंग के 21 दिन, भारत पर 21 असर... किचन, इकोनॉमी, इंडस्ट्री को युद्ध ने कैसे बदल डाला

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

पालम अग्निकांड: AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगवाई अर्थी, बीजेपी को किया चैलेंज

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

महाराष्ट्र: महिला आयोग अध्यक्ष पाली चाकणकर का इस्तीफा, ढोंगी अशोक खरात से जुड़े होने का आरोप

महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने 20 मार्च को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया. उनका इस्तीफा अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा विवाद के बीच आया है, जिसे हाल ही में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है. विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सवाल उठा रहा था.

दिल्ली में 6 साल बाद सबसे ठंडा मार्च, पारा 10 डिग्री नीचे, AQI भी इतना सुधरा

दिल्ली में लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण मार्च का सबसे ठंडा दिन छह साल बाद दर्ज किया गया. सफदरजंग में तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है. बारिश से AQI 93 तक गिरकर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और AQI फिर मध्यम हो सकता है.

गंगा में बहता सीवेज नहीं खलता? नाव पर इफ्तार के लिए 14 लोगों की गिरफ्तारी पर ओवैसी का तीखा वार

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ईरान युद्ध का भारत में असर, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, देखें

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्‍ट में चल रहे संघर्ष और कच्‍चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

क्या ईरान युद्ध का अंजाम परमाणु तबाही पर जाकर रुकेगा? देखें खबरदार

जहां 21 दिन से हर रोज महायुद्ध का पारा चढ़ता जा रहा है. वो पश्चिम एशिया जिस पर संकट के बादल पिछले 21 दिन से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे महायुद्ध से छाए हुए हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या इस जंग का अंजाम परमाणु तबाही पर जाकर रुकेगा? देखें खबरदार.

BJP का सीएम, जेडीयू के दो डिप्टी सीएम? बिहार में सत्ता पलट की पटकथा तैयार

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां जेडीयू और बीजेपी के बीच सत्ता संतुलन बदलने की तैयारी है. नए समझौते के तहत बीजेपी ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आकर मुख्यमंत्री पद संभाल सकती है, जबकि जेडीयू को दो उपमुख्यमंत्री पद मिलेंगे. यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है.

'मेरे घर कोई कार चार्ज नहीं हो रही थी', इंदौर अग्निकांड में जिंदा बचे सौरभ ने EV थ्योरी को नकारा, बिजली के पोल पर फोड़ा ठीकरा

Indore Fire EV Charging Myth: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स अग्निकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है. जहां शुरुआती खबरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की चार्जिंग को हादसे की वजह बताया जा रहा था, वहीं अब मृतक मनोज पुगालिया के बेटे सौरभ पुगालिया ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है.

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती 'धुरंधर 2' पर क्यों गहराया विवाद? देखें विशेष

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ईरान ने क्या नई रणनीति अपनाई? देखें शंखनाद

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ठाणे में खनन माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शन... 80-90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट कराई

महाराष्ट्र में ठाणे के भिवंडी तालुका में अवैध रेत खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है. इस दौरान टीम ने कई उपकरणों को नष्ट कर दिया है, जिनकी कुल कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई जा रही है. रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई से खनन माफिया में खलबली मच गई है.

DGCA के आदेश पर बवाल... इंडिगो-एअर इंडिया का विरोध, टिकट महंगे होने की दी चेतावनी

एयरलाइंस ने सरकार के 60 फीसदी फ्री सीट अलॉटमेंट नियम का विरोध करते हुए कहा है कि इससे राजस्व घटेगा और किराए बढ़ाने पड़ेंगे, जिससे यात्रियों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा. एयरलाइंस का कहना है कि DGCA के पास कानूनी तौर पर यह अधिकार नहीं है कि वह सीट चार्ज जैसी चीजों पर फैसला ले सके.

डिजिटल अरेस्ट में इस्तेमाल हो रहे डिवाइस ID ब्लॉक करे वॉट्सऐप, केंद्र सरकार हुई सख्त

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा आदेश दिया है. सरकार ने उन डिवाइस को ब्लॉक करने का आदेश दिया है, जिनका इस्तेमाल साइबर ठग भोले-भाले लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने में किया है.

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर... चतरा में 3 महिलाओं की मौत, कई लोग घायल

झारखंड के चतरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं. इनमें तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा, मोजतबा का जनता को संदेश, देखें नॉनस्टॉप-100

ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने वॉशिंगटन में दावा किया कि अमेरिका इस जंग में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. साथ ही बताया कि अमेरिका ने दो दिन में ईरान के 58 जहाज समुंदर में दुबोए. वहीं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि ईरान युद्ध जीत चुका है.

हादसे में घायल रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया... मुंबई में इलाज जारी, हालत स्थिर

रेमंड ग्रुप के MD गौतम सिंघानिया हादसे में मामूली रूप से घायल हुए हैं. कंपनी के अनुसार वे मुंबई में इलाज के दौरान ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत स्थिर है. सिंघानिया को कितनी चोट लगी है और कहां लगी है, इसे लेकर अभी पूरी जानकारी नहीं है.

'धुरंधर-2' फिल्म क्यों घिरी है विवादों के बवंडर में? देखें मुंबई मेट्रो

'धुरंधर-1' की अपार सफलता के बाद अब 'धुरंधर-2 द रिवेंज' सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म बॉक्स ऑफिस से लेकर विवादों के थियेटर में भी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर आरोप है कि उन्होनें BJP के सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनाई है.

UP: रेप के बाद गर्भवती हुई नाबालिग, पुलिस ने दर्ज की FIR

महोबा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 16 वर्षीय लड़की रेप के बाद गर्भवती हो गई. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

पढ़ाई के नाम पर देश में एंट्री, मेरठ में बैठकर करोड़ों की साइबर ठगी... नाइजीरियाई नर्सिंग छात्र का काला खेल बेनकाब

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid पर अपनों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक!

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.

होर्मुज में महायुद्ध की आहट! जंग के बीच ब्रिटेन का बड़ा फैसला, US को हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस

ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है, ताकि ईरान के उन ठिकानों पर हमला किया जा सके जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को निशाना बना रहे हैं. इस फैसले से क्षेत्रीय तनाव बढ़ने की आशंका है.

'दाऊद के पैसे वाली फिल्मों पर चुप रहने वालों को अब मिर्ची लग रही', 'धुरंधर' के आलोचकों पर बरसे पूर्व DGP

जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने यह भी दावा किया कि देश में फेक करेंसी रैकेट में कुछ नेताओं की संलिप्तता रही है और पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों में भी उनका हाथ रहा है. उन्होंने कहा कि फिल्म में जो कुछ दिखाया गया है, वह कई मामलों में वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us