
20 साल में दोगुनी आबादी और भारत से ज्यादा सांसद, कनाडा में सिखों का इतना दबदबा क्यों?
AajTak
निज्जर हत्याकांड को लेकर जस्टिन ट्रूडो की टिप्पणी के बाद भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर है. ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर हत्याकांड में भारत का हाथ है, जिसे भारत ने सिरे से खारिज कर दिया. आइए जानते हैं कि कनाडा में सिखों का इतना दबदबा क्यों है, जो कनाडा के प्रधानमंत्री एक आतंकवादी की हत्या को लेकर भारत से रिश्ते खराब करने पर तुले हुए हैं.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से भारत पर लगाए गए संगीन आरोप के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव चरम पर है. जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में बोलते हुए भारत पर आरोप लगाया है कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ हो सकता है. भारत ने कनाडा के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है.
ट्रूडो के आरोप के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. कनाडा ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाते हुए भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को निष्कासित कर दिया. जिसके बाद 'जैसे को तैसा' की नीति के तहत भारत ने भी अगले कुछ घंटे में कनाडा के एक वरिष्ठ डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया.
इसके अलावा भारत ने कनाडाई नागरिकों के लिए भारतीय वीजा सेवाओं को अगले आदेश तक बंद कर दिया. साथ ही भारत ने ट्रूडो सरकार से नई दिल्ली में कनाडाई डिप्लोमैट की संख्या को कम करने के लिए कहा. ऐसे में आइए जानते हैं कि कनाडा में सिखों का इतना दबदबा क्यों है, जो कनाडा के पीएम ट्रूडो एक आतंकवादी के लिए भारत से रिश्ते खराब करने पर तुले हुए हैं.
यह पहली बार नहीं है जब किसी खालिस्तानी आतंकी को लेकर दोनों देश आमने-सामने हैं. इससे पहले भी कनाडा ने कई बार खालिस्तानियों का बचाव किया है. साल 1982 में जस्टिन ट्रूडो के पिता और तत्कालीन कनाडाई प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो ने भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से किए गए खालिस्तानी आतंकवादी तलविंदर सिंह परमार के प्रत्यर्पण के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था.
कनाडा में सिखों की आबादी
2021 की जनगणना के मुताबिक, कनाडा की कुल जनसंख्या 3 करोड़ 70 लाख है. कुल आबादी का चार प्रतिशत यानी लगभग 16 लाख कनाडाई भारतीय मूल के हैं. वहीं, लगभग 7 लाख 70 हजार सिर्फ सिख हैं. इसमें गौर करने वाली बात यह है कि पिछले 20 साल में कनाडा में सिखों की आबादी दोगुनी हो गई है. इनमें से ज्यादातर सिख पंजाब से माइग्रेट हुए हैं, जिनका मकसद उच्च शिक्षा प्राप्त करना या जॉब करना था.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








