
17 साल के लड़के की हत्या, पुलिस आरोपी, मशाल लेकर निकली मां... फ्रांस में क्यों भड़की हिंसा?
AajTak
फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग पुलिस पर पथराव कर रहे हैं और परेशान करने के लिए पटाखे तक छोड़ रहे हैं. ये हिंसा एक 17 साल के लड़के की हत्या के बाद शुरू हुई है.
फ्रांस में एक बार फिर जगह जगह हिंसा दिख रही है. लोगों में इतना गुस्सा है कि उन्होंने इमारतों, दुकानों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. लोगों का ये आक्रोश पुलिस को लेकर है. वो गुस्सा निकालने के लिए पुलिस पर पथराव कर रहे हैं. कई जगह तो लोगों ने पुलिस पर पटाखे तक छोड़े हैं. इन घटनाओं में 200 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. इस वक्त सोशल मीडिया फ्रांस में जारी आगजनी से जुड़े वीडियो और तस्वीरों से भरा हुआ है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बार बार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. लेकिन लोग अब सरकार की बात सुनने को तैयार नहीं हैं.
मामला ये है कि पेरिस में एक पुलिस अधिकारी ने 17 साल के लड़के नाहेल की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना से ये पूरा देश हिल गया. शहरों में हिंसा को रोकने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाए जा रहे हैं. हर जगह पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है. पेरिस के दक्षिणपश्चिमी उपनगर क्लामार्ट ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर बताया कि उसने गुरुवार को कर्फ्यू लगा दिया है. उसने कहा कि कर्फ्यू गुरुवार से लेकर सोमवार तक जारी रहेगा. इसका समय रात के 9 बजे से सुबह के 6 बजे तक का है.
‼️Moscow, Russia? Ohh no my friends, this is Paris, France. Where 'freedom' fighters try to take the capital from Macron the dictator. pic.twitter.com/1FiEsLpfM0
हाथों में मशाल लेकर निकली मां
मृतक लड़के की मां के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वो अपने बेटे को न्याय दिलाने के लिए हाथों में मशाल लेकर निकली हैं. बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हैं. सभी नाहेल को न्याय दिलाने के लिए नारे लगा रहे हैं. कई वीडियो में नाहेल की मां रोती हुई भी नजर आईं. उन्होंने बताया कि मौत वाले दिन उनकी अपने बेटे से क्या बातचीत हुई थी.
नाहेल की मां ने बताया है कि उनके बेटे ने उनसे आखिरी बार कौन से शब्द कहे. उन्होंने कहा, 'सुबह के वक्त, उसने मुझे किस किया, और कहा, मां मैं आपसे प्यार करता हूं और मैंने उससे कहा कि मैं भी तुमसे प्यार करती हूं.' उन्होंने आगे कहा, 'उसे अपनी मां की जरूरत थी.'

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








