
हैती में अस्पताल की रिओपनिंग के दौरान गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, कई घायल
AajTak
कैरिबियाई देश हैती में मंगलवार को उस लक्त अफरातफरी मच गई जब देश के सबसे बड़े सार्वजनिक अस्पताल को फिर से खोलने की घोषणा करने के लिए आयोजित एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं.
कैरिबियाई देश हैती में मंगलवार को उस लक्त अफरातफरी मच गई जब देश के सबसे बड़े सार्वजनिक अस्पताल को फिर से खोलने की घोषणा करने के लिए आयोजित एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियारबंद लोगों ने गोलियां चला दीं. इस हमले में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी में दो पत्रकार और एक पुलिस अधिकारी की जान गई है.
अस्पताल से कूदकर बचाई जान इस गोलीबारी के बाद के मंजर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे गोलीबारी के बाद पत्रकार फर्श पर बैठे हुए थे और दीवार पर चढ़कर अस्पताल से बाहर निकल रहे थे.
राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस पर लगभग पूर्ण नियंत्रण और देश के बाकी हिस्सों पर कंट्रोल वाले हैती में सशस्त्र गिरोहों ने सरकार पर अपनी ताकत दिखाने के लिए अस्पतालों को निशाना बनाया है, जिससे अधिकांश को बंद करना पड़ा है.
स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई थी कॉन्फ्रेंस
पत्रकारों को हैती के नए स्वास्थ्य मंत्री के साथ राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के डाउनटाउन क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया था. वे अभी भी मंत्री का इंतजार कर रहे थे जब सुबह करीब 11 बजे गोलीबारी शुरू हो गई.
यह भी पढ़ें: हैती में गैंगवार के कारण देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बंद, फ्लाइट्स पर फायरिंग के बाद लिया फैसला, नए पीएम की शपथ से पहले हिंसक झड़प

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







