
हिंदू देवी की आपत्तिजनक तस्वीर पर भड़के भारतीय, यूक्रेन ने मांगी माफी
AajTak
भारत ने यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से ट्वीट की गई मां काली की आपत्तिजनक तस्वीर को लेकर सख्त आपत्ति जताई है. हालांकि, अब यूक्रेन ने तस्वीर पर माफी मांगते हुए कहा है कि यूक्रेन के लोग भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं.
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बीते रविवार को मां काली की एक आपत्तिजनक तस्वीर ट्वीट की गई जिस पर काफी हंगामा मचा है. भारतीयों ने इसे हिंदूफोबिक बताते हुए सोशल मीडिया पर कड़ी आपत्ति जताई जिसके बाद जल्द ही कार्टून को डिलीट कर दिया गया. सूचना और प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कार्टून की आलोचना करते हुए कहा कि यह पूरे विश्व में फैले हिंदुओं की भावनाओं पर हमला है. हालांकि, मंगलवार को यूक्रेन ने कार्टून को लेकर माफी मांग ली है.
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से मां काली को लेकर किए गए ट्वीट पर उन्हें अफसोस है.
उन्होंने कहा, 'हमे अफसोस है कि यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने हिंदू देवी काली को विकृत तरीके से चित्रित किया. यूक्रेन और उसके लोग अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और हम भारत की तरफ से दी आ रही मदद की सराहना करते हैं. तस्वीर को पहले ही हटा लिया गया है. आपसी सम्मान और मित्रता की भावना में सहयोग को और बढ़ाने के लिए यूक्रेन दृढ़ संकल्पित है.'
क्यों मचा तस्वीर पर बवाल
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में दो तस्वीरों का एक कोलाज ट्वीट किया था. पहली तस्वीर में धुएं का गुब्बार आसमान को छूता दिख रहा था. दरअसल, यह तस्वीर शनिवार की है जब रूस ने क्रीमिया में यूक्रेन के 10 तेल टैंकरों पर ड्रोन से हमला कर दिया. हमले के बाद वहां धुएं का गुब्बार उठा. इसी तस्वीर पर यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने मां काली की एक आपत्तिजनक तस्वीर लगा दी और कैप्शन दिया- वर्क ऑफ आर्ट.
तस्वीर में हिंदू देवी को हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के प्रसिद्ध पोज में दिखाया गया था. यह देखकर सोशल मीडिया पर भारतीय भड़क गए और कहने लगे कि इसी कारण यूक्रेन को रूस के खिलाफ भारत का समर्थन नहीं मिल रहा.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.










