
'हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, सड़क पर उतरने की जरूरत', 160KM की पदयात्रा पर निकलने से पहले बोले धीरेंद्र शास्त्री
AajTak
धीरेंद्र शास्त्री आज से 160 किमी की हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी. बाबा बागेश्वर की यात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में उनके भक्त पहुंचे हैं. आजतक से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है.
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आज से हिंदू एकता पदयात्रा शुरू कर रहे हैं. यह यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी. धीरेंद्र शास्त्री की इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में लोग बागेश्वर धाम पहुंचे हैं. बीती रात वहां धीरेंद्र शास्त्री ने बड़ी संख्या में आए लोगों को संबोधित किया. इस दौरान आजतक से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और इसे रोकने के लिए सड़क पर उतरने की जरूरत है.
धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा में आई भीड़ को लेकर कहा, "ये बजरंगवली के भक्तों की भक्ति का यह उबाल है, यह हिंदुओं की जागृति का उबाल है. हमें बजरंगबली की कृपा पर भरोसा है. आज हमें हिंदुओं पर भी भरोसा बढ़ रहा है जब एक आवाज में हिंदू एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे तो उसी दिन इस देश में हिंदुओं पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा."
वक्फ ने संसद पर तो ठोक दिया दावा, कल को यहां भी ठोक देंगे: धीरेंद्र शास्त्री
बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है. 2005 तक वक्फ के पास कुछ सौ एकड़ ही जमीन थी, लेकिन आज साढ़े आठ लाख एकड़ जमीन है. संसद पर तो दावा ठोक ही रहे हैं कल को यहां भी दावा ठोंक देंगे.
हम जल्दी करेंगे शादी: बाबा बागेश्वर
उन्होंने आगे कहा, "इस यात्रा में शामिल हुए कई लोगों की बेटियों को लव जिहाद के नाम पर ले गए, वो सब हमारे पास रोते हुए आते हैं. इसलिए हमनें हिंदुओं को एक करने का प्रण ठान लिया. हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है और उनकी बढ़ रही है यह चिंता का विषय है. इसी चक्कर में तो हम शादी कर रहे हैं. हम जल्द शादी कर रहे है तुम टेंशन ना लो. आजतक चैनल को इन्वाइट जाएगा."

ईरान युद्ध में तीन हफ्ते के संघर्ष के बाद अब अमेरिका शांति वर्ता शुरु करने जा रहा है. ट्रंप प्रशासन ने अब अंधरूनी स्तर पर बातचीत के विकल्प तलाशना शुरु कर दिए है. वहीं इजरायल ने दक्षिण लेबनान में एक अहम पुल को एयरस्ट्राइक कर बम से उड़ा दिया और साथ ही लिटानी नदी के पास स्थित सभी पुलों को उड़ाने का निर्देश दे दिया है.












