
हार्ट में पेसमेकर, हर्निया की सर्जरी, अब फिर हुए बीमार! इजरायली PM नेतन्याहू की सेहत को लेकर बढ़ी चिंता
AajTak
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हाल के सालों में लगातार बीमार चल रहे हैं. जहां उनके निजी चिकित्सकों की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि उनकी सेहत ठीक है वहीं बीते महीनों में उनकी कई सर्जरी हो चुकी है. उनके हृदय में पेसमेकर लगा है और पिछले दिसंबर में ही उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई है.
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू खराब खाना खाने की वजह से बीमार पड़ गए हैं. उनके मंत्रालय ने रविवार को बताया कि खराब खाना खाने की वजह से उनकी आंतों में सूजन की समस्या हो गई है. इलाज के बाद वो अपने घर पर ही आराम कर रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यरूशलम के हदासा-ऐन केरेम मेडिकल के प्रोफेसर एलन हर्शको ने रात भर उनकी देखभाल की. उनके शरीर में पानी की कमी हो गई है जिसे देखते हुए उन्हें फ्लूइड चढ़ाए जा रहे हैं. उनकी हालत अच्छी बताई जा रही है. डॉक्टरों के निर्देशों के अनुसार, नेतन्याहू अगले तीन दिनों तक घर पर आराम करेंगे और सरकारी कामकाज संभालते रहेंगे.
75 साल के नेतन्याहू हाल के सालों में कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. मई में उनके कोलोन की जांच के लिए कोलोनोस्कोपी की गई थी और दिसंबर में उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई थी. यूरिनरी ट्रेक्ट इंफेक्शन के कारण सर्जरी की मदद से उनका प्रोस्टेट हटा दिया गया था. दोनों ही इलाज के दौरान नेतन्याहू ने काम से छुट्टी ली थी और इजरायल के न्याय मंत्री यारिव लेविन कार्यवाहक प्रधानमंत्री थे.
नेतन्याहू की हर्निया की सर्जरी और फिर हार्ट में लगा पेसमेकर
मार्च में, नेतन्याहू ने पूरी तरह से एनेस्थीसिया के तहत हर्निया की सर्जरी करवाई और बाद में उन्हें फ्लू हो गया जिस कारण वो कामकाज से दूर रहे. 2023 में, नेतन्याहू के हृदय में एक दिक्कत का पता चला था जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके हृदय में पेसमेकर लगाया था. नेतन्याहू के हृदय में इस समस्या का पता तब चला था जब वो डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे. इसके कुछ दिन बाद उन्हें पेसमेकर लगाया गया था.
जनवरी 2023 में नेतन्याहू की हेल्थ रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति को पूरी तरह से सामान्य बताया गया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि उनका पेसमेकर सही से काम कर रहा है. हालांकि, उनकी हेल्थ रिपोर्ट कोई आधिकारिक सरकारी स्वास्थ्य रिपोर्ट नहीं थी बल्कि उसे उनके निजी मेडिकल टीम ने तैयार किया था.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







