
हर 10 में से 1 बिल्डिंग अभी-अभी बनी थी, फिर भी ढह गई... तुर्की में भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही
AajTak
तुर्की और सीरिया में बीते सोमवार को आए भीषण भूकंप में अब तक 19,300 लोगों की मौत हो गई है. मौतों का यह आंकड़ा जापान के फुकाशिमा सुनामी से भी अधिक है. राष्ट्रपति अर्दोगन ने भूकंप से प्रभावित 10 प्रांतों में तीन महीने के लिए आपातकाल का ऐलान किया है. स्कूलों को 13 फरवरी तक के लिए पहले ही बंद किया जा चुका है.
तुर्की में सोमवार को आया भूकंप अपने पीछे विनाश का मंजर छोड़ गया है. अब तक भूकंप से तुर्की और सीरिया में 19,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. देश के 10 प्रांतों में 10000 इमारतें ढह हुई हैं जबकि पचास हजार से एक लाख इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स ने स्टडी के बाद बताया है कि तुर्की में भूकंप से ढही हर 10 में से एक इमारत नई थी, जिनका निर्माण 2007 के बाद हुआ था.
तुर्की में बड़े पैमाने पर इमारतों के ढहने ने वहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल दी है. मियामोटो इंटरनेशनल के सीईओ और स्ट्रक्चरल इंजीनियर डॉ. किट मियामोटो का कहना है कि तुर्की में इमारतों के निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा गया, जिस वजह से इमारतों को इतना नुकसान पहुंचा है. हालात ऐसे हैं कि भूकंप के बाद भी लोग कंक्रीट की इमारतों में नहीं रहना चाहते. भूकंप के बाद आ रहे आफ्टरशॉक बहुत बड़े हैं और ये आफ्टरशॉक अगले छह महीनों तक जारी रह सकते हैं.
मियामोटो ने इस भूकंप को इस दशक की सबसे बड़ी आपदा बताते हुए कहा कि भूकंप से फॉल्टलाइन के लगभग 100 किलोमीटर लंबा हिस्सा प्रभावित हुआ है, जिससे एक से दो करोड़ लोगों पर असर पड़ा है. भूकंप से मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. इसमें कोई शक नहीं है कि मृतकों की संख्या 30000 से 40000 भी हो सकती है. देश के 10 प्रांतों में 10000 इमारतें ढह गई हैं. वहीं, पचास हजार से एक लाख इमारतें नष्ट हुई हैं.
उन्होंने बचाव अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि सिर्फ इमारतों को नुकसान नहीं पहुंचा है बल्कि सड़कें और ब्रिज भी नष्ट हुए हैं, विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में.
यह पूछने पर कि इतने बड़े पैमाने पर इमारतों के ढहने की क्या वजह रही? इस पर डॉ. मियामोटो ने कहा कि 1997 में तुर्की के बिल्डिंग कोड में बदलाव किया गया था. 1997 के बाद अगर इमारतों के निर्माण में मानकों का पालन किया जाता तो इमारतों को इतना नुकसान नहीं होता. तुर्की में पुरानी इमारतें कंक्रीट और ईंटों की है, जिस तरह से भारत में देखी जा सकती हैं. तुर्की में समय के साथ बिल्डिंग कोड में बदलाव हुआ. जिस तरह की इमारतों का निर्माण होना था, उसका पालन नहीं किया गया. इमारतों के निर्माण की इंजीनियरिंग में दिक्कत थी. बेशक, भूकंप में पुरानी इमारतें भी ढही हैं लेकिन हमारी टीम को पता चला है कि भूकंप में गिरी हर दस में एक इमारत बिल्कुल नई थी.
तुर्की को नेपाल से सीखना था

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.








