
हर बार परमाणु हमले की धमकी लेकिन ऑपरेशन सिंदूर से हुई बोलती बंद... अब पाकिस्तान के पास बचे सिर्फ 3 रास्ते
AajTak
भारत से लड़ाई के बाद पाकिस्तान अपनी पारंपरिक सैन्य क्षमता को बढ़ाने का फैसला कर सकता है और पूरी संभावना है कि वो ऐसा करेगा. चीन और तुर्की की मदद से वो अपने सैन्य निर्माण को आगे बढ़ा सकता है. पाकिस्तान अपनी मौजूदा परमाणु रणनीति को दोगुना करने का भी फैसला कर सकता है.
पाकिस्तान ने परमाणु बम की क्षमता हासिल करने के बाद से भारत के साथ हर तनाव में परमाणु हथियारों को लेकर तीखे तेवर दिखाए हैं. अपनी सरकार की तरफ से स्पॉन्सर आतंकवाद का जवाब भारत न दे, इसके सिए पाकिस्तान हमेशा परमाणु हथियारों की धमकी देता है. इस बार भी जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के दोषियों को सजा देने की कसम खाई तो पाकिस्तान ने तुरंत अपने परमाणु हथियार निकाल लिए.
पहलगाम हमले के जवाब में जब भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए तो पाकिस्तान के रेल मंत्री ने पहली बार परमाणु की धमकी दी.
इसके बाद, पाकिस्तान ने 3 मई को अपनी 450 किलोमीटर की रेंज वाली, परमाणु-सक्षम, सतह से सतह पर मार करने वाली अब्दाली मिसाइल का परीक्षण किया. दो दिन बाद, पाकिस्तानी सेना ने फिर 120 किलोमीटर की रेंज वाली सतह से सतह पर मार करने वाली फतह मिसाइल का परीक्षण किया.
फिर 7 मई को भारत ने नौ आतंकवादी इंफ्रास्ट्रक्टर ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया जिसके बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि परमाणु युद्ध का खतरा "स्पष्ट और मौजूद" है.
भारत ने पाकिस्तान की इन कोरी धमकियों को नजरअंदाज करते हुए पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकवादियों से जुड़े ठिकानों के खिलाफ "नपी-तुली और जिम्मेदाराना" कार्रवाई की.
ऑपरेशन पूरा होने के कुछ ही मिनटों के भीतर, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 7 मई को सुबह 1.44 बजे एक प्रेस बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि "किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया है".

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









