
'हम ही छाती पीटकर कहते हैं कि पाकिस्तान जिम्मेदार है... लेकिन कोई मानता नहीं', पहलगाम हमले पर बोले मणिशंकर अय्यर
AajTak
कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बयान सामने आया है. अय्यर ने कहा, जिन 33 देशों में हम गए, उनमें से किसी ने भी पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के लिए दोषी नहीं ठहराया. न संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और न ही अमेरिका ने.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है. अय्यर ने कहा कि भारत सरकार इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहरा रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय में किसी भी देश ने इस दावे पर भरोसा नहीं जताया है.
दरअसल, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे. घटना के वक्त पर्यटक मैदान में समय बिता रहे थे. हमले के पीछे पाकिस्तान कनेक्शन सामने आने के बाद भारत सरकार ने सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडलों को 33 देशों में भेजा था, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को बेनकाब किया जा सके. इन प्रतिनिधिमंडलों में कांग्रेस नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी और आनंद शर्मा भी शामिल थे.
अब कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का बयान सामने आया है. अय्यर ने कहा, जिन 33 देशों में हम गए, उनमें से किसी ने भी पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के लिए दोषी नहीं ठहराया. न संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और न ही अमेरिका ने. सिर्फ हम ही कह रहे हैं कि पाकिस्तान इसके पीछे है, लेकिन कोई हमें गंभीरता से नहीं ले रहा.
उन्होंने आगे कहा, हम यह साबित करने में नाकाम रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान की कौन-सी एजेंसी ने यह हमला करवाया. हमारे पास ऐसा कोई पुख्ता सबूत नहीं है जो लोगों को यह यकीन दिला सके कि इसके पीछे पाकिस्तान है.
क्या कहा मणिशंकर अय्यर ने... पूरा बयान
''किसी ने नहीं कहा, वो जो 33 देश... जहां थरूर और उनके लोग गए. किसी ने नहीं कहा कि पाकिस्तान जिम्मेदार है. यूएन ने नहीं कहा कि पाकिस्तान जिम्मेदार है. अमेरिका ने नहीं कहा कि पाकिस्तान जिम्मेदार है. हम ही इकलौते हैं, जो अपनी छाती पीट-पीटकर कहते हैं कि हाय-हाय... पाकिस्तान जिम्मेदार है. कोई मानने को तैयार नहीं है. हम कोई सुबूत पेश नहीं कर पा रहे हैं, जिससे लोग मुतमईन हों... कि हम जानते हैं कौन-सी पाकिस्तानी एजेंसी है जिसने ये हरकत की है.''

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






