Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
'हम विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति में विश्वास रखते हैं...', थाईलैंड में बोले पीएम मोदी

'हम विस्तारवाद नहीं, विकासवाद की नीति में विश्वास रखते हैं...', थाईलैंड में बोले पीएम मोदी

AajTak
Thursday, April 03, 2025 12:18:51 PM UTC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय थाईलैंड दौरे पर हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. इसके अलावा, MSME, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योगों में आपसी सहयोग को लेकर समझौते किए गए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर थाईलैंड पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समकक्ष पाएटोंगटार्न चिनावाट के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और थाईलैंड मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था का समर्थन करते हैं. हम ‘विस्तारवाद’ नहीं, बल्कि ‘विकासवाद’ की नीति में विश्वास रखते हैं.

इस मुलाकात में दोनों देशों ने व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, शिक्षा और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों और थाईलैंड के बीच पर्यटन, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया. इसके अलावा, MSME, हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योगों में आपसी सहयोग को लेकर समझौते किए गए.

पीएम मोदी ने कहा, “भारत और थाईलैंड के संबंध सदियों पुराने हैं और हमारी गहरी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जड़ों से जुड़े हुए हैं. बौद्ध धर्म के प्रसार ने दोनों देशों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अयुत्थाया से नालंदा तक विद्वानों का आदान-प्रदान हुआ है और रामायण की कहानियां थाई लोगों के जीवन का हिस्सा हैं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने थाईलैंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दौरे के दौरान 18वीं शताब्दी की रामायण भित्ति चित्रों पर आधारित एक स्मारक डाक टिकट जारी किया गया.

भारत-थाईलैंड संबंधों को मिली रणनीतिक साझेदारी की नई दिशा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि थाईलैंड भारत की 'एक्ट ईस्ट' नीति और इंडो-पैसिफिक विजन में एक विशेष स्थान रखता है. उन्होंने कहा, “भारत और थाईलैंड मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था का समर्थन करते हैं. हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने का निर्णय लिया है.”

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
ईरान युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराया, 4.5 करोड़ लोग भुखमरी के मुहाने पर

यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण 4.5 करोड़ लोग और भूख की चपेट में आ सकते हैं. तेल कीमतों और सप्लाई चेन पर असर से वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है.

'कच्चा तेल चाहिए तो...', रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है. रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर संपर्क करता है तो वह सस्ता तेल बेच सकता है.

'ये उनकी मूर्खता...', ईरान युद्ध में साथ ना देने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा था. अगर अमेरिका-इजरायल ईरान पर हमले नहीं करते तो परमाणु युद्ध होता. ट्रंप ने साथ ही NATO को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ ना देना NATO की बड़ी मूर्खता है. देखें वीडियो.

महायुद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

नाटो देशों की No-No से नाराज हुए ट्रंप, ईरान युद्ध में साथ न मिलने पर बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ न देने पर नाटो सहयोगियों तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका दूसरों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता है और जरूरत के समय सहयोगी उसका साथ नहीं देते.

अली लारीजानी को लेकर इजरायल का बड़ा दावा, देखें खबरदार

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

मैथ्यू वैनडाइक कौन है, अमेरिकी ‘वॉर एडिक्ट’ जो NIA की हिरासत में है?

छह यूक्रेनी भाड़े के लड़ाकों के साथ गिरफ्तार किया गया मैथ्यू वैनडाइक कोई साधारण शख्स नहीं है. उसे अक्सर CIA का एसेट कहा जाता है. हैरानी की बात यह भी है कि उसे कभी अल-कायदा से जुड़ा हुआ बताया गया. वैनडाइक एक खतरनाक किरदार है, जिसे वॉर करने की लत है.

'कामयाबी के नशे में थे ट्रंप', ईरान पर हमला कर पछता रहा अमेरिका! करीबी अधिकारियों ने कुबूला

अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी हितों पर बड़े हमले कर रहा है. अमेरिका को अंदाजा भी नहीं था कि ईरान इस पैमाने पर जवाबी हमले करेगा. युद्ध के दो हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद अब अमेरिकी अधिकारियों ने युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है.

लारीजानी के मारे जाने पर इजरायल का पहला बयान- ईरान में जारी रहेगा मिलिट्री एक्शन

इजरायल ने ईरान पर अपने सैन्य हमले जारी रखने का ऐलान किया है. भारत में इजरायल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा कि जब तक ईरान की नीतियों या नेतृत्व में बदलाव नहीं होता, तब तक कोई नरमी नहीं होगी. उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है और अभियान जारी रहेगा.

खामेनेई की हत्या और ईरान जंग से क्या हासिल हुआ? भारत में इजरायली राजदूत ने बताया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का आज 18वां दिन है. इजरायल ने आज दावा किया कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ पर हमला कर मार गिराया. इस बीच भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने आजतक से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहे. देखें वीडियो.

दंगल: CM ममता बनर्जी के आरोप में कितना दम, चुनाव आयोग ने TMC को घेर रहा?

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

शिवालिक के बाद भारत पहुंचा नंदा देवी, देश में अब 93 हजार मीट्रिक टन LPG

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

'कैसे भी कब्जा करूंगा...', ट्रंप ने धमकी दी और अंधेरे में डूबे लोग, ईरान के बाद अब इस देश की बारी!

ईरान जंग के बीच एक और देश पर अमेरिकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. अमेरिका ने द्वीप देश क्यूबा का तेल बंद कर रखा है और किसी भी देश को उसे तेल सप्लाई करने नहीं दे रहा है. इस बीच ट्रंप ने क्यूबा को बड़ी धमकी दी है जिससे नए जंग की आहट मानी जा रही है.

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के वक्त हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहा था एक ही परिवार

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो यूके में अपनी परिजन के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

जंग के बीच भी धड़ल्ले से निकल रहे ईरान के तेल टैंकर, चीन बना सबसे बड़ा खरीदार

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग और तमाम पाबंदियों के बावजूद ईरान ने मार्च से अब तक 16 मिलियन बैरल तेल का निर्यात किया है, जिसका सबसे बड़ा खरीदार चीन बना है. चौंकाने वाली बात यह है कि बेहद खतरनाक माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करीब 90 जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं.

नेता से कमांडर तक... टॉप ईरानी लीडरशिप में अबतक किस-किसके मारे जाने का दावा? यहां देखें लिस्ट

अमेरिका और इजरायल एक-एक कर ईरान की टॉप लीडरशिप का खात्मा करता जा रहा है जाहे वो राजनीति नेतृत्व हो या सैन्य नेतृत्व आपको ग्राफिक्स के जरिये दिखाते हैं कि ईरान के कौन टॉप नेता और कमांडर मारे जा चुके हैं.

UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास गिरी मिसाइल, उठा भयंकर धुएं का गुबार

मिडिल ईस्ट में ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब ईरान ने UAE पर फिर हमला किया है. UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी है. PM अल्बनीज ने इस हमले की जानकारी दी है. साथ ही अल्बनीज बोले कि ईरान के हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

अली लारिजानी की मौत से आहत ईरान, क्या और भीषण होगी जंग? देखें बुलेटिन

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? देखें ईरानी सुरक्षा चीफ के खात्मे की इनसाइड स्टोरी

कल तक जो सबसे बड़ा सस्पेंस था वो आज खत्म हो गया है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है. ई लारिजानी को उनके बेटे और बॉडीगार्ड के साथ उनकी बेटी के घर पर मार दिया गया. लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? क्या है इस ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी? जानें.

बेरूत में इजरायल की एयर स्ट्राइक, देखें कैसे जमींदोज हुई बिल्डिंग

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. इधर इजरायल लेबनान में भी हमले कर रहा है. आज ताजा हमले में बेरूत में एयरस्ट्राइक की गई. एक बिल्डिग पर ये हमला किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

दुबई पर ईरान ने दागीं कई मिसाइलें, हमले का ताजा वीडियो आया सामने

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

इजरायल के रमतगान में घरों पर गिरीं ईरानी मिसाइलें, देखें खौफनाक मंजर

ईरान ने इजरायल पर फिर मिसाइल हमला किया है. इजरायल के रमतगान इलाके पर ईरान मिसाइल अटैक किया है. हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के घायल बताए जा रहे हैं. मिसाइल अटैक से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

लारिजानी की मौत के बाद भड़का ईरान, इजरायल पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें; Video

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

होर्मुज के अटैकर्स पर टूट पड़ा अमेरिका, ईरानी मिसाइल केंद्र पर गिराए 2200 किलो के बंकर बस्टर बम

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ब्रिटिश PM से क्यों नाखुश डोनाल्ड ट्रंप? देखें US-Top 10

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us