
हमास ने बंधकों की रिहाई पर लगाया ब्रेक, इजरायल के सामने रखी ये शर्त
AajTak
हमास ने कहा कि हमने बंधकों की दूसरी खेप की रिहाई में तब तक देरी करने का फैसला किया है, जब तक इजरायल उत्तरी गाजा पट्टी में सहायता ट्रकों की शुरुआत नहीं करता है. साथ ही कहा कि इजरायल ने सहमति के अनुसार फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के संबंध में अपना वादा पूरा नहीं किया है.
गाजा में 4 दिवसीय युद्धविराम के बदले 25 बंधकों को रिहा करने के बाद हमास ने इजरायली बंधकों के दूसरे बैच की रिहाई पर ब्रेक लगा दिया है. हमास का कहना है कि जब तक इजरायल उत्तरी गाजा पट्टी के लिए सहायता से संबंधित समझौते की शर्तों का पालन नहीं करता है, तब तक बंधकों की रिहाई नहीं होगी. इसके साथ ही हमास ने इजरायल पर कैदियों को रिहा करने के लिए तय मानकों का पालन न करने का आरोप लगाया है.
हमास ने कहा कि हमने बंधकों की दूसरी खेप की रिहाई में तब तक देरी करने का फैसला किया है, जब तक इजरायल उत्तरी गाजा पट्टी में सहायता ट्रकों की शुरुआत नहीं करता है. साथ ही कहा कि इजरायल ने सहमति के अनुसार फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के संबंध में अपना वादा पूरा नहीं किया है. वहीं, इजरायल सरकार ने हमास को भेजे जवाब में कहा है कि अगर उसने आधी रात तक बंधकों के दूसरे जत्थे को रिहा नहीं किया, तो इसराइली रक्षा बल गाजा पट्टी में जमीनी कार्रवाई फिर से शुरू कर देंगे.
हमास ने सीजफायर शर्तों के तहत 25 बंधकों को रिहा किया था. जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. बंधकों को पहले हमास रेड क्रॉस को सौंपा गया. फिर रेड क्रॉस ने उन्हें राफा सीमा पार पर इजरायली सेना को सौंप दिया. आरंभिक जांच के बाद बंधकों को 6 इज़राइली अस्पतालों में ले जाया जाएगा. इसकी जानकारी उनके परिजनों के दी जाएगी ताकि वे अपने परिजनों से उन अस्पतालों में जाकर मिल सकें. फिलहाल, बंधकों और उनके परिवारों से मीडिया को दूर रखा जाएगा. इस प्रक्रिया के लिए इजरायली सेना ने पहले से प्रोटोकॉल तय किया था.
इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिहा किए गए बंदियों के इलाज के लिए सख्त प्रोटोकॉल बनाए हैं. घर वापस भेजे जाने से पहले उन्हें 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस बात पर कोई अनुमान नहीं लगाया कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध कब तक चलेगा. हालांकि, उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की वास्तविक संभावना है, और यह गाजा के लिए अधिक सहायता प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. बाइडन ने कहा कि गाजा पर शासन करने वाले समूह हमास को खत्म करने का इजरायल का लक्ष्य वैध लेकिन कठिन था. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि इसमें कितना समय लगेगा.'

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







