
हमास के हौसले पस्त? इजरायल से की सीजफायर की पेशकश, लेकिन सामने रखी ये शर्त
AajTak
हमास ने इजरायल के सामने 70 बंधकों की रिहाई के बदले शर्त रखी है कि संघर्षविराम में पूर्ण युद्धविराम शामिल होना चाहिए और गाजा पट्टी में हर जगह सहायता और मानवीय राहत की अनुमति दी जानी चाहिए.
फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास की सशस्त्र शाखा ने सोमवार को कहा कि वह पांच दिवसीय संघर्ष विराम के बदले 70 इजरायली बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है. हमास के आर्म्ड विंग अल-कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू उबैदा ने हमास के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट की गई एक रिकॉर्डेड ऑडियो मैसेज में कहा, 'पिछले हफ्ते कतर की मध्यस्थता से दुश्मन द्वारा बंदी बनाए गए 200 फिलिस्तीनी बच्चों और 75 महिलाओं की रिहाई के बदले में उनके बंधकों को रिहा करने का प्रयास किया गया था.'
अबू उबैदा ने कहा, 'हमने कतर को बताया कि हमास 5 दिवसीय संघर्ष विराम के बदले गाजा में रखे गए 70 इजरायली महिलाओं और बच्चों को रिहा करने के लिए तैयार है. लेकिन शर्त यह है कि संघर्षविराम में पूर्ण युद्धविराम शामिल होना चाहिए और गाजा पट्टी में हर जगह सहायता और मानवीय राहत की अनुमति दी जानी चाहिए.' इधर, इजरायली सेना ने सोमवार को कहा कि उसके पास सबूत हैं कि हमास के आतंकवादियों ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल पर हमले के दौरान बंधक बनाए गए लोगों को गाजा शहर के एक चिल्ड्रन हॉस्पिटल में रखा है.
इजरायल का दावा- हमास ने बंधकों को बच्चों के अस्पताल में रखा है
इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने कहा कि सैनिकों को ऐसे संकेत मिले हैं जो बताते हैं कि हमास ने बंधकों को अल-रंतीसी अस्पताल के बेसमेंट में रखा है. हगारी ने कहा कि एक फुटेज में अस्पताल के बेसमेंट में रखी एक कुर्सी के पास बच्चे का मिल्क बॉटल और रस्सी के फुटेज दिखे हैं. दूसरी ओर इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार को दावा किया कि हमास ने गाजा पट्टी पर नियंत्रण खो दिया है. उन्होंने इजरायली टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में कहा कि हमास के लड़ाके दक्षिण की ओर भाग रहे हैं और गाजावासी हमास के ठिकानों को लूट रहे हैं.
'यह कोई ऑपरेशन नहीं, युद्ध है, जो हमास के अंत तक जारी रहेगा'
वहीं प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध में शामिल इजरायली सैनिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. पीएम नेतन्याहू ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, 'यह कोई ऑपरेशन नहीं, बल्कि युद्ध है, जो हमास के अंत तक जारी रहेगा. यह दिखावा नहीं, बल्कि दिल और दिमाग से लिया गया फैसला है. अगर हम इन्हें खत्म नहीं करेंगे तो ये वापस आ जाएंगे.' हमास नियंत्रित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजरायली हमलों में अब तक 11,240 मौतें हो चुकी हैं, जिनमें 4,630 बच्चे शामिल हैं. बता दें कि गत 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला कर उसके 1400 से अधिक नागरिकों को मार डाला था.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









