
'हमारे पास मिसाइलों की कमी नहीं, सिंधु पर डैम बना तो...', भारत को असीम मुनीर की गीदड़भभकी
AajTak
असीम मुनीर ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता होने का आरोप लगाया और कहा कि यह वैश्विक चिंता का विषय है. उन्होंने कतर में आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों की गिरफ्तारी और कुलभूषण जाधव से जुड़े घटनाक्रम को भी रॉ से जोड़ा.
अमेरिका दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर ने पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ फिर जहर उगला. उन्होंने कहा कि भारत खुद को 'विश्वगुरु' के रूप में पेश करना चाहता है, लेकिन वास्तविकता में ऐसा कुछ भी नहीं है. भारत के सिंधु जल संधि निलंबित करने पर असीम मुनीर ने गीदड़भभकी दी. उन्होंने कहा कि यदि भारत ने सिंधु नदी पर डैम बनाया, तो पाकिस्तान दस मिसाइलों मारकर उसे उड़ा देगा. फील्ड मार्शल मुनीर ने यह बयान फ्लोरिडा के टैम्पा में पाकिस्तानी समुदाय के एक बिजनेसमैन द्वारा आयोजित ब्लैक-टाई डिनर के दौरान दिया.
असीम मुनीर ने कहा, 'हम भारत के सिंधु नदी पर डैम बनाने का इंतजार करेंगे, और जब वे ऐसा करेंगे, तो हम दस मिसाइलों से उसे तबाह कर देंगे. सिंधु नदी भारत की निजी संपत्ति नहीं है. अल्हम्दुलिल्लाह, हमारे पास मिसाइलों की कोई कमी नहीं है.' मुनीर ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता होने का आरोप लगाया और कहा कि यह वैश्विक चिंता का विषय है. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे रॉ का हाथ होने का आरोप लगाया.
मुनीर का भारत पर युद्ध भड़काने का आरोप
असीम मुनीर ने कतर में आठ भारतीय नौसेना अधिकारियों की गिरफ्तारी और कुलभूषण जाधव से जुड़े घटनाक्रम को भी रॉ से जोड़ा. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान ने भारत की भेदभावपूर्ण और पाखंडी नीतियों के खिलाफ सफल राजनयिक लड़ाई लड़ी है. भारत की आक्रामकता ने हमारे देश की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है और निर्दोष नागरिकों को शहीद किया है. इस आक्रामकता ने क्षेत्र को युद्ध के कगार पर ला खड़ा किया, जहां एक छोटी सी गलती द्विपक्षीय संघर्ष को भड़का सकती थी.'
यह भी पढ़ें: इधर भारत पर टैरिफ बम, उधर आसिम मुनीर को बुलावा... बार-बार अमेरिका क्यों जा रहे हैं पाकिस्तानी आर्मी चीफ?
सीजफायर के लिए डोनाल्ड ट्रंप को कहा थैंक्यू

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.








