
'हमारा लेना-देना नहीं, हमें दोष मत दो...', पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान झाड़ने लगा पल्ला
AajTak
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लिंक नहीं है. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम हर प्रारूप में आतंकवाद की निंदा करते हैं.
जम्मू एवं कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले के बाद आज पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पाकिस्तान ने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से पाकिस्तान का कोई लिंक नहीं है. हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है. हम हर प्रारूप में आतंकवाद की निंदा करते हैं.
उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना से हमारा कोई ताल्लुक नहीं है. ये घटना Home Grown है. भारत के खिलाफ उनकी तथाकथित रियासतों में बगावतें हुई हैं, एक नहीं दर्जनों के हिसाब से. नगालैंड से लेकर कश्मीर तक और छत्तीगसढ़ से मणिपुर सभी जगहों पर दिल्ली की हुकूमत के खिलाफ बगावतें हुई हैं. ये घटना स्थानीय तौर पर हुई है. लोग अपने अधिकार मांग रहे हैं. हिंदुत्व की हुकूमत लोगों का शोषण कर रही है. अल्पसंख्यकों का शोषण किया जा रहा है, जिसमें मुसलमान भी है, ईसाई और बौद्ध भी हैं. इनका कत्लेआम किया जा रहा है.
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ये केंद्र की सरकार के खिलाफ बगावत है, जिस वजह से वहां इस तरह की एक्टिविटीज हो रही है. हमारा इससे कोई ताल्लुक नहीं है. हम किसी भी सूरत में आतंकवाद को सपोर्ट नहीं करते और बेगुनाहों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए. इसमें किसी भी शक की गुंजाइश नहीं है.
वहीं सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आतंकियों ने स्थानीय कश्मीरी आतंकियों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के साथ मिलकर हमले से पहले इलाके की रेकी की थी. हमलावर ने हमले के लिए बैसरन को इसलिए चुना क्योंकि इस इलाके में सुरक्षाबलों की तैनाती नहीं थी.
शुरुआती जांच से पता चला है कि आतंकियों ने बॉडीकैम पहने हुए थे. हमलावरों ने इस पूरे हमले की वीडियोग्राफी की. पता चला है कि तीन आतंकियों ने महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कर दिया था. इसके बाद चुन-चुनकर लोगों को मारा गया. कुछ लोगों को दूर से गोली मारी गई जबकि बाकी को पास से गोली मारी गई. ज्यादा खून बहने से अधिकतर लोगों की मौत हुई.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.







