
हमदर्दी जताने के बाद भारत की मुश्किल बढ़ाने वाले फैसले को लेकर घिरा चीन
AajTak
चीन की सरकारी विमानन कंपनी सिचुआन एयरलाइंस ने यू-टर्न लिया है. चीनी कंपनी ने भारत के लिए अपनी सभी माल वाहक विमानों पर अगले 15 दिनों के लिए रोक लगाने संबंधी फैसले को वापस लिया है. कंपनी के इस फैसले से भारत के लिए आवश्यक मेडिकल सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी जिसे लेकर भारत में चिंता जाहिर की जा रही थी.
भारत में कोरोना संकट के बीच चीन की तरफ से पिछले एक हफ्ते में दो बार मदद की पेशकश की जा चुकी है. चीन ने सोमवार को बयान में कहा कि भारत अपनी जरूरतों के बारे में बताए ताकि हम उसकी मदद कर सके. हालांकि, दूसरी तरफ रिपोर्ट्स आईं कि चीन की सरकारी विमानन कंपनी सिचुआन एयरलाइंस ने भारत के लिए अपने सभी माल वाहक विमानों पर अगले 15 दिनों के लिए रोक लगा दी है. इससे भारत में जरूरी मेडिकल उत्पादों की सप्लाई भी प्रभावित होती. चीन के विरोधाभासी रुख को लेकर उठ रहे सवालों के बीच चीनी एयरलाइंस ने अब अपने फैसले पर विचार करने और नई योजना लाने की बात कही है. (फोटो-Getty Images) भारत को ऑक्सीजन कंसट्रेटर्स जैसे अहम सप्लाई करने वाले फ्लाइट्स को लेकर चीनी कंपनी ने कहा कि वो सर्विस शुरू करने को लेकर नए प्लान पर काम कर रही है. इन विमानों के जरिये भारत को अतिआवश्यक ऑक्सीजन कांसंट्रेटर और अन्य मेडिकल इक्विपमेंट्स की आपूर्ति की जा रही थी. (फोटो-Getty Images)
अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.








