
हज के लिए गए 550 लोगों की मौत! सऊदी के मक्का में बरपा गर्मी का कहर
AajTak
सऊदी अरब में हज सीजन अब खत्म होने वाला है. इसी बीच खबर है कि हज के लिए आए 550 से अधिक लोग झुलसाने वाली गर्मी का शिकार हो गए हैं. मरने वालों में सबसे अधिक मिस्र से हैं.
सऊदी अरब के मक्का में हज के लिए गए 550 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. मंगलवार को राजनयिकों ने बताया कि इस साल पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण ये मौतें हुई हैं. मरने वालों में सबसे अधिक 323 मिस्र के नागरिक बताए जा रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएफपी से बात करते हुए दो अरब राजनयिकों ने बताया कि अधिकांश मौतों की वजह गर्मी है. एक राजनयिक ने कहा, 'मिस्र के सभी लोगों के मारे जाने की वजह गर्मी है. बस एक मिस्रवासी की मौत भीड़ की वजह से हुई है. अधिक भीड़ की वजह से उसे गंभीर चोटें लगी और मौत हो गई.'
उन्होंने कहा कि मक्का के नजदीक Al-Muaisem अस्पताल के मुर्दाघर से मरने वालों का आंकड़ा सामने आया है.
राजनयिक ने बताया कि मरने वालों में 60 लोग जॉर्डन से हैं. मंगलवार को जॉर्डन ने मरने वालों की आधिकारिक संख्या 41 बताई थी लेकिन अब इस संख्या में भारी इजाफा हुआ है. वहीं, एएफपी ने विभिन्न देशों से जो आंकड़ा जमा किया है, उसके मुताबिक, अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 577 हो गया है. वहीं, राजनयिकों ने बताया कि मक्का के सबसे बड़े मुर्दाघर में 550 शव रखे गए हैं.
हर दशक इतना बढ़ रहा मक्का का तापमान
हज इस्लाम के पांच प्रमुख स्तंभों में से एक हैं. आर्थिक और शारीरिक रूप से सक्षम हर मुसलमान के लिए जीवन में एक बार हज करना अनिवार्य माना जाता है. हज यात्रा जलवायु परिवर्तन के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. पिछले महीने प्रकाशित सऊदी अरब के एक शोध में कहा गया कि हज करने वाले इलाके का तापमान हर दशक 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ रहा है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.









