
स्वीडन में ईद पर मस्जिद के सामने जलाई गई कुरान! सऊदी, तुर्की समेत भड़के ये मुस्लिम देश
AajTak
ईद के मौके पर स्वीडन में एक मस्जिद के सामने कुरान जलाने का मामला सामने आया है. इस पर सऊदी अरब, तुर्की, मोरक्को समेत कई मुस्लिम देश भड़क गए हैं. सऊदी अरब ने इस घटना को जघन्य अपराध करार दिया है तो मोरक्को ने विरोध में स्वीडन से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है.
स्वीडन में बकरीद के मौके पर कुरान जलाने जाने की घटना को लेकर इस्लामिक देशों की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है. स्वीडन में बुधवार को स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने 37 साल के एक शख्स ने कुरान को फाड़कर उसमें आग लगा दी थी. शख्स ने यह काम लगभग 200 लोगों की मौजूदगी में किया जिनमें से कई लोग कुरान जलाए जाने का समर्थन कर रहे थे. ईद-उल-अजहा की छुट्टियों में मस्जिद के सामने कुरान जलाए जाने की घटना पर सऊदी अरब, तुर्की, मोरक्को जैसे मुस्लिम देशों के साथ-साथ मुस्लिम वर्ल्ड लीग ने भी भारी नाराजगी जाहिर की है.
स्टॉकहोम सेंट्रल मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले शख्स का नाम सलवान मोमिका है जो सालों पहले इराक से भागकर स्वीडन आ गया था. स्वीडन के अधिकारियों से कुरान को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिलने के बाद मोमिका ने बुधवार को कुरान जलाने के काम को अंजाम दिया.
शख्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें मोमिका सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए कुरान की एक प्रति को हवा में उछालते दिख रहा है. इसके बाद वो कुरान को फाड़कर उसे आग के हवाले कर देता है. वो स्वीडन का झंडा लहराता हुआ भी दिख रहा है.
वहां उपस्थित कुछ लोग कुरान जलाने के विरोध में अरबी भाषा में 'अल्लाह महान है' चिल्ला रहे थे तो कुछ लोग कुरान जलाए जाने के समर्थन में भी नारे लगा रहे थे.
कुरान जलाए जाने पर भड़का सऊदी अरब
इस्लामिक देश सऊदी अरब ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. सऊदी के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस तरह के घृणित कृत्य को स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








