
स्मृति ईरानी ने घटाया वजन, एकता कपूर ने किया ये कमेंट, फैंस को याद आई तुलसी
AajTak
स्मृति ने इंस्टा पर अपनी हाफ सेल्फी शेयर की है. इस फोटो को देख लगता है कि स्मृति ईरानी ने अपना वजन घटाया है. इस बात की पुष्टि तब और भी ज्यादा हुई जब उनकी दोस्त एकता कपूर ने कमेंट किया. एकता कपूर ने लिखा- thinnnnnn. एकता के कमेंट का जवाब स्मृति ईरानी ने दिल वाले इमोजी के साथ दिया.
पूर्व एक्ट्रेस और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और एकता कपूर की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. स्मृति ईरानी और एकता ने सालों पहले क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम किया था. आज सालों बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार हैं. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक दूसरे की तारीफ, हौसलाफजाई करते दिखते हैं. अब स्मृति ईरानी की सेल्फी फोटो पर एकता ने कमेंट किया है. स्मृति ईरानी ने घटाया वजन, एकता कपूर ने किया ये कमेंट स्मृति ने इंस्टा पर अपनी हाफ सेल्फी शेयर की है. इस फोटो को देख लगता है कि स्मृति ईरानी ने अपना वजन घटाया है. इस बात की पुष्टि तब और भी ज्यादा हुई जब उनकी दोस्त एकता कपूर ने कमेंट किया. एकता कपूर ने लिखा- thinnnnnn. एकता के कमेंट का जवाब स्मृति ईरानी ने दिल वाले इमोजी के साथ दिया. फोटो में स्मृति ईरानी नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. स्मृति ने हैडफोन्स लगाए हुए हैं. उनके बाल खुले हैं. कैप्शन में स्मृति ने लिखा- कुछ समय हुआ है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












