
स्टॉर्मी चुकाएंगी एक करोड़ जुर्माना, अब 8 महीने बाद ट्रंप की पेशी... पूर्व राष्ट्रपति VS पोर्न स्टार केस की पूरी कहानी
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप और पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से जुड़े दो मामलों की मंगलवार को अमेरिका की दो अलग-अलग कोर्ट में सुनवाई हुई. स्टॉर्मी को सीक्रेट तौर पर पेमेंट करने के मामले में मैनहट्टन कोर्ट में ट्रंप की पेशी हुई जबकि कैलिफोर्निया की कोर्ट में दायर मानहानि मामले में कोर्ट ने ट्रंप को राहत दी है.
चार अप्रैल 2023 को दुनियाभर की नजरें मैनहट्टन कोर्ट पर थी, जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को सीक्रेट पेमेंट देने से जुड़े मामले में अदालत के समक्ष पेश हुए. कोर्ट पहुंचते ही ट्रंप को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. लेकिन न्यूयॉर्क में हो रहे इस कोर्ट ड्रामे से लगभग तीन हजार मील दूर कैलिफोर्निया में ट्रंप से जुड़े एक और केस की सुनवाई हो रही थी.
न्यूयॉर्क के 9वें यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में मंगलवार को स्टॉर्मी डेनियल्स की ओर से दायर किए गए मानहानि के मामले की सुनवाई पूरी हुई. दरअसल स्टॉर्मी ने 2018 में ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इस रिपोर्ट में हम आपको मंगलवार को ट्रंप से जुड़े इन दोनों मामलों के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बता रहे हैं.
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को सीक्रेट पेमेंट देने का मामला
कल दुनियाभर की नजरें मैनहट्टन कोर्ट पर थीं, जहां 2016 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी को अपना मुंह बंद रखने के लिए ट्रंप की टीम से भारी भरकम रकम देने से जुड़े मामले की सुनवाई हुई. भारतीय समयानुसार रात 11.45 मिनट पर इस मामले की सुनवाई शुरू हुई. इससे पहले जैसे ही ट्रंप कोर्ट पहुंचे, न्यूयॉर्क कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
ट्रंप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट पहुंचे थे. हालांकि, इस बीच ना तो तय नियमों के अनुरूप उनका मगशॉट लिया गया और ना ही उन्हें हथकड़ी लगाकर पेश किया गया. लेकिन उनके फिंगरप्रिंट जरूर लिए गए.
न्यूयॉर्क सिटी की मैनहैटन क्रिमिनल कोर्ट में मंगलवार को लगभग एक घंटे तक हुई सुनवाई में ट्रंप के खिलाफ आरोप तय किए गए.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.









