
स्टीफन हार्पर, हामिद करजई, अब्दुल्ला शाहिद... विश्व नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह को इन शब्दों में किया याद
AajTak
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर गम जाहिर करते हुए कहा,
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Dr. Manmohan Singh) का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया. पूर्व पीएम के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और देश में 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुनिया भर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं. मालदीव और अफगानिस्तान सहित पड़ोसी मुल्कों के नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख जाहिर किया है. इसके साथ ही नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान और देशों के साथ अच्छे संबंधों का भी जिक्र किया है.
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भारत ने अपने सबसे शानदार बेटों में से एक को खो दिया है. डॉ. मनमोहन सिंह अफगानिस्तान के लोगों के लिए साथ ना छोड़ने वाले सहयोगी और दोस्त थे. मैं उनके गुजरने पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं और उनके परिवार, भारत के लोगों और सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने लिखा, "मनमोहन सिंह के गुजर जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. मुझे हमेशा उनके साथ काम करना अच्छा लगता था और वे एक दयालु पिता के जैसे थे. वे मालदीव के अच्छे दोस्त थे.
उन्होंने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह ने अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने, आधुनिक बनाने और दोनों लोकतंत्रों को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी एकरूपता के रास्ते आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. सिविलियन न्यूक्लियर एनर्जी सहयोग पर परिवर्तनकारी समझौते को हासिल करने में अपने नेतृत्व के जरिए डॉ. मनमोहन सिंह को आधुनिक द्विपक्षीय संबंधों के निर्माता के रूप में सही मायने में माना जाता था."
भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि पूर्व पीएम के निधन को भारत और रूस के लिए अत्यंत दुःख और शोक का क्षण बताया. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "हमारे द्विपक्षीय संबंधों में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान अतुलनीय है. उनका सौम्य व्यवहार हमेशा आकर्षक रहा है, साथ ही एक अर्थशास्त्री के रूप में उनकी विशेषज्ञता और भारत की तरक्की के प्रति उनके लगाव पर कोई सवाल नहीं उठा सकता."
कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा, "मुझे अपने पूर्व सहयोगी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ है. वे शानदार दिमाग, ईमानदारी और ज्ञान के धनी व्यक्ति थे. लॉरेन और मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







