
सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन से दी क्रिसमस की बधाई, X यूजर्स ने वीडियो पर उठाए सवाल
AajTak
सुनीता विलियम्स ने स्पेस स्टेशन से क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजी हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने सवाल उठाए. सात महीने से फंसी विलियम्स, सैंटा जैसी टोपी और डेकोरेशन के साथ दिखाई दे रही हैं. इस पर यूजर्स ने कई सवाल किए. कई प्रतिक्रियाएं सामने आईं, कुछ ने समर्थन दिया तो कुछ ने शंकाएं जाहिर कीं.
दुनियाभर में क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन चल रहा है. इस बीच दुनिया से बाहर स्पेस का चक्कर लगा रहीं सुनीता विलियम्स ने भी इस खास मौके पर बधाई दी है. वे स्पेस स्टेशन में अन्य क्रू के साथ कमोबेश सात महीने से फंसी हैं. कहा जा रहा है कि उनका स्पेसक्राफ्ट खराब हो गया था और तब से वह वापस लौट नहीं पाई हैं. अब जबकि, उन्होंने सैंटा कैप और डेकोरेशन के साथ क्रिसमस की बधाई पेश की तो लोगों ने सोशल मीडिया पर कुछ सवाल भी खड़े कर दिए.
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से जून महीने में स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुई थीं. उनका मिशन आठ दिनों का था और इसके बाद उन्हें वापस धरती पर लौटना था, लेकिन यान में गड़बड़ी के चलते वे नहीं लौट पाए. इसके सात महीने बाद क्रिसमस डे आया है, और स्पेस स्टेशन से उन्होंने सैंटा क्लॉस की मशहूर लाल टोपी और डेकोरेशन के साथ विश किए, जिसको लेकर एक्स पर विवाद खड़ा हो गया.
एक्स पर लोगों ने उठाए सवाल
'Trump Is Still My President' नाम के एक एक्स यूजर ने पूछा, "उन्हें कैसे पता चला कि ये सभी क्रिसमस के डेकोरेशन उनके साथ हैं, जबकि वे सिर्फ 8 दिन के मिशन पर जा रहे थे? यह तो पैरोडी ही होगी."
'Justme' नाम के एक्स हैंडल ने कमेंट में लिखा, "क्रिसमस की टोपियां और डेकोरेशन किसने पहुंचाई?? तो...आपने उन्हें पैक करने के बारे में पहले से ही सोच लिया था, जबकि कैप्सूल में जगह की बहुत ज्यादा जरूरत होती है??"
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर ही सवाल खड़े कर दिए. 'Rights Reminder' नाम के एक्स हैंडल ने कमेंट में लिखा, "क्या कोई मुझे यह समझने में मदद कर सकता है कि निचले बाएं कोने में तैरती हुई कैंडी केन 1:22 मिनट पर क्यों गायब हो जाती है?"

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







