Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
सीरिया में तुर्की के किस कदम से खफा हुआ अमेरिका, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

सीरिया में तुर्की के किस कदम से खफा हुआ अमेरिका, कहा- बर्दाश्त नहीं करेंगे

AajTak
Friday, December 13, 2024 12:14:37 PM UTC

सीरिया में एसडीएफ पर तुर्की के हमलों से अमेरिका नाराज हो गया है. अमेरिका इस समूह के साथ मिलकर आईएसआईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है. वहीं, तुर्की से इस समूह की दुश्मनी है.

सीरिया में बशर अल-असद के तख्तापलट से समान रूप से लाभान्वित हुए अमेरिका और तुर्की के बीच तनाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, तुर्की ने अमेरिका समर्थित सीरियाई गुट सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) पर हमला कर दिया जिसे लेकर अमेरिका नाराज है. तुर्की मनबीज शहर और उत्तरी सीरिया में एसडीएफ के लड़ाकों पर हमले कर रहा है.

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इसी हफ्ते की शुरुआत में एसडीएफ ने गलती से एक अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन को तुर्की का ड्रोन समझकर मार गिराया. एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर अल अरबिया इंग्लिश से कहा, 'हम देखेंगे कि अगले 48 घंटों में क्या होता है. लेकिन अगर दोबारा ऐसा हुआ तो हम फिर से बर्दाश्त नहीं करेंगे.' 

एसडीएफ लड़ाकों को निशाना बनाने को लेकर अमेरिका और तुर्की के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं. दिसंबर 2022 में, अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के निदेशक बिल बर्न्स ने कथित तौर पर अपने तुर्की समकक्ष को चेतावनी दी थी कि सीरिया में तुर्की के हवाई हमले अमेरिकी सेना के लिए खतरा बन रहे हैं. 

अक्टूबर 2023 में, एक अमेरिकी F-16 फाइटर जेट ने तुर्की के एक ड्रोन को मार गिराया. ड्रोन अमेरिकी सैनिकों से आधे किलोमीटर से भी कम दूरी पर अमेरिका-प्रतिबंधित सीमा में घुस आया था. अमेरिका तुर्की को बार-बार चेताता रहा है कि वो उसके सैन्य अड्डों के आसपास अपने ड्रोन न उड़ाए.

SDF को अमेरिकी समर्थन से नाराज रहता है तुर्की

कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (PKK) को तुर्की की तरह ही अमेरिका ने आतंकवादी समूह घोषित कर रखा है लेकिन अमेरिका SDF को आतंकी समूह नहीं मानता है. अमेरिका SDF को लगातार समर्थन देता रहा है जिसे लेकर तुर्की उससे नाराज रहता है. ISIS के खिलाफ अमेरिकी लड़ाई में SDF एक महत्वपूर्ण सहयोगी रहा है. सीरिया में लगभग 900 अमेरिकी सैनिकों के साथ मिलकर SDF कई सालों से ISIS के ठिकानों और आतंकवादियों के खिलाफ छापेमारी का काम करती रही है.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
अली लारिजानी की मौत से आहत ईरान, क्या और भीषण होगी जंग? देखें बुलेटिन

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? देखें ईरानी सुरक्षा चीफ के खात्मे की इनसाइड स्टोरी

कल तक जो सबसे बड़ा सस्पेंस था वो आज खत्म हो गया है. ईरान ने आधिकारिक तौर पर अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत की पुष्टि कर दी है. ई लारिजानी को उनके बेटे और बॉडीगार्ड के साथ उनकी बेटी के घर पर मार दिया गया. लारिजानी तक कैसे पहुंचा इजरायल? क्या है इस ऑपरेशन की इनसाइड स्टोरी? जानें.

बेरूत में इजरायल की एयर स्ट्राइक, देखें कैसे जमींदोज हुई बिल्डिंग

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. इधर इजरायल लेबनान में भी हमले कर रहा है. आज ताजा हमले में बेरूत में एयरस्ट्राइक की गई. एक बिल्डिग पर ये हमला किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें काले धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.

दुबई पर ईरान ने दागीं कई मिसाइलें, हमले का ताजा वीडियो आया सामने

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

इजरायल के रमतगान में घरों पर गिरीं ईरानी मिसाइलें, देखें खौफनाक मंजर

ईरान ने इजरायल पर फिर मिसाइल हमला किया है. इजरायल के रमतगान इलाके पर ईरान मिसाइल अटैक किया है. हमले में दो लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोगों के घायल बताए जा रहे हैं. मिसाइल अटैक से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है.

लारिजानी की मौत के बाद भड़का ईरान, इजरायल पर दागीं ताबड़तोड़ मिसाइलें; Video

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

होर्मुज के अटैकर्स पर टूट पड़ा अमेरिका, ईरानी मिसाइल केंद्र पर गिराए 2200 किलो के बंकर बस्टर बम

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ब्रिटिश PM से क्यों नाखुश डोनाल्ड ट्रंप? देखें US-Top 10

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

ईरान युद्ध से दुनिया में खाद्य संकट गहराया, 4.5 करोड़ लोग भुखमरी के मुहाने पर

यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने चेतावनी दी है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के कारण 4.5 करोड़ लोग और भूख की चपेट में आ सकते हैं. तेल कीमतों और सप्लाई चेन पर असर से वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है.

'कच्चा तेल चाहिए तो...', रूस ने पाकिस्तान को ऑफर किया सस्ता तेल लेकिन रख दी ऐसी शर्त

ईरान और अमेरिका में जारी तनाव के बीच रूस ने पाकिस्तान को रियायती दरों पर तेल सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है. रूस ने कहा है कि अगर पाकिस्तान औपचारिक तौर पर संपर्क करता है तो वह सस्ता तेल बेच सकता है.

'ये उनकी मूर्खता...', ईरान युद्ध में साथ ना देने को लेकर NATO पर भड़के ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा था. अगर अमेरिका-इजरायल ईरान पर हमले नहीं करते तो परमाणु युद्ध होता. ट्रंप ने साथ ही NATO को भी खरी-खरी सुनाई. उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध में अमेरिका का साथ ना देना NATO की बड़ी मूर्खता है. देखें वीडियो.

महायुद्ध में अब तक क्या-क्या हुआ है? देखें ब्लैक एंड व्हाइट

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

नाटो देशों की No-No से नाराज हुए ट्रंप, ईरान युद्ध में साथ न मिलने पर बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में साथ न देने पर नाटो सहयोगियों तीखी आलोचना की है. उन्होंने कहा कि अमेरिका दूसरों की सुरक्षा पर अरबों डॉलर खर्च करता है और जरूरत के समय सहयोगी उसका साथ नहीं देते.

'पाकिस्तान US के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक', अमेरिका इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड का बड़ा बयान

अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने परमाणु हथियारों को लेकर दुनिया के सामने नई चेतावनी जारी की है. उन्होंने पाकिस्तान को उन देशों की श्रेणी में रखा है जो अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा पैदा कर रहे हैं. इस लिस्ट में रूस, चीन और उत्तर कोरिया जैसे नाम भी शामिल हैं.

तेहरान में अली लारीजानी का जनाज़ा, उमड़ा लोगों का हुजूम, देखें हल्ला बोल

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

अली लारिजानी की मौत से भड़का रूस, कहा- ये मर्डर है, ईरान के साथ...

ईरान के नेता अली लारिजानी की मौत पर स्वयं पुतिन का कोई निजी बयान नहीं आया है. लेकिन रूस इस जंग की लगातार निंदा कर रहा है. इससे पहले रूसी विदेश मंत्रालय ने हमलों को पूर्वनियोजित और बिना उकसावे की कार्रवाई कहा था और इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन कहा था.

नेपाल में शी जिनपिंग की किताबें जलाने पर विवाद, चीन ने जताई कड़ी आपत्ति

नेपाल के मनमोहन कॉलेज में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताबें जलाने की घटना ने कूटनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. चीन ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. नेपाल सरकार ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना से दोनों देशों के रिश्तों पर असर की आशंका बढ़ गई है.

तेहरान में निकला अली लारीजानी का जनाजा, समर्थकों का उमड़ा हुजूम, Video

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत से बौखला गया है. उसने खाड़ी देशों के अलावा इजरायल के दिल यानी तेल अवीव पर पूरी रात मिसाइलों की ताबड़तोड़ बरसात कर दी. इस वक्त आपको सीधे तेहरान की तस्वीर दिखाते हैं जहां अली लारीजानी की अंतिम यात्रा निकल रही है. देखें Video.

जंग के साये में गल्फ में फीकी पड़ी ईद...दुबई में न आतिशबाजी, न बाजारों में रौनक

अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान की चल रही जंग के बीच खाड़ी देश में ईद मनाई जाएगी. इस बार ईद की न ही बजारों में रौनक दिख रही है और न ही दुबई में आतिशबाजी होगी. इस बार युद्ध के साये में लोग ईद मनाने के लिए मजबूर हैं?

दुबई में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई, देखें नॉनस्टॉप 100

दुबई में जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने ईरानी हमलों की पुष्टी की. खाड़ी देशों ने अमेरिका ने ईरान पर कड़ा वार करने की मांग की. ईरान ने खाड़ी देशों पर अबतक 2 हजार से ज्यादा ड्रोन हमले किए. देखें नॉनस्टॉप 100.

नेपाल: अंतिम संस्कार में जा रहा था परिवार, लैंड‍िंग के वक्त लट्टू की तरह घूमते क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, देखें काठमांडू का खौफनाक वीडियो

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

नेपाल में हेलिकॉप्टर क्रैश, लैंडिंग के वक्त हादसा, अंतिम संस्कार में जा रहा था एक ही परिवार

नेपाल के खोटांग जिले में बुधवार को एयर डायनेस्टी का एक हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हेलीकॉप्टर में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जो यूके में अपनी परिजन के निधन के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे.

जंग के बीच भी धड़ल्ले से निकल रहे ईरान के तेल टैंकर, चीन बना सबसे बड़ा खरीदार

मिडिल ईस्ट में भीषण जंग और तमाम पाबंदियों के बावजूद ईरान ने मार्च से अब तक 16 मिलियन बैरल तेल का निर्यात किया है, जिसका सबसे बड़ा खरीदार चीन बना है. चौंकाने वाली बात यह है कि बेहद खतरनाक माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से करीब 90 जहाज सुरक्षित निकल चुके हैं.

नेता से कमांडर तक... टॉप ईरानी लीडरशिप में अबतक किस-किसके मारे जाने का दावा? यहां देखें लिस्ट

अमेरिका और इजरायल एक-एक कर ईरान की टॉप लीडरशिप का खात्मा करता जा रहा है जाहे वो राजनीति नेतृत्व हो या सैन्य नेतृत्व आपको ग्राफिक्स के जरिये दिखाते हैं कि ईरान के कौन टॉप नेता और कमांडर मारे जा चुके हैं.

UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास गिरी मिसाइल, उठा भयंकर धुएं का गुबार

मिडिल ईस्ट में ईरान के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब ईरान ने UAE पर फिर हमला किया है. UAE में ऑस्ट्रेलियाई एयरबेस के पास ईरानी मिसाइल गिरी है. PM अल्बनीज ने इस हमले की जानकारी दी है. साथ ही अल्बनीज बोले कि ईरान के हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us