
सीताहरण देख हवलदार को 'रावण' पर आया गुस्सा, मारने के लिए मंच पर चढ़ा और बोला...
AajTak
हवलदार ने कहा कि बचपन से रामलीला देखना पसंद है. वहां सीता पाठ चल रहा था. रावण सीता को उठा कर ले जा रहा था. हनुमान भक्त हूं, गुस्से में 'जय महाबली बजरंगबली' बोल दिया. फिर विधायक आ गए. वर्दी से तो पब्लिक वैसे ही नफरत करती है और मंत्री-संत्री तो ज्यादा ही करते हैं'.
उत्तर प्रदेश के आगरा में रामलीला के मंच से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सीताहरण मंचन हो रहा था. तभी एक हवलदार को रावण पर गुस्सा आ गया. तमतमाते हुए वो रावण को मारने के लिए मंच पर चढ़ गया. उसकी ये हरकत देखकर पहले तो लोगों को लगा कि वो नशे में है. मगर, इसके पीछे की वजह पता चली तो सभी हैरान रह गए.
हवलदार को मंच पर देखकर आगरा उत्तर के विधायक और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल तैस में आ गए. तैस में वो भी मंच पर चढ़े और हवलदार का हाथ पकड़कर उसको नीचे उतारने के लिए खींचते हुए मंच के दूसरे सिरे पर ले गए. विधायक हाथ पड़कर हवलदार को ले जा रहे थे तभी दो और पुलिसवाले मंच पर चढ़ गए. उन्होंने बीच बचाव किया और विधायक की गिरफ्त से हवलदार को छुड़ाकर नीचे उतारा.
'मंच पर रावण को मारने के लिए चढ़ गया'
अचानक हुई इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वीडियो 1.35 सेकंड का है. जब इस पूरे प्रकरण को लेकर हवलदार हरिचंद से बात की गई तो उसने बताया कि वो पिछले कई सालों से हनुमानजी का भक्त है. उसके सामने जब सीताहरण हुआ तो गुस्सा आ गया. वो मंच पर रावण को मारने के लिए चढ़ गया.
'रावण सीता को उठा कर ले जा रहा था'
उसने कहा, 'बचपन से रामलीला देखना पसंद है. वहां सीता पाठ चल रहा था. रावण सीता को उठा कर ले जा रहा था. हनुमान भक्त हूं, गुस्से में 'जय महाबली बजरंगबली' बोल दिया. फिर विधायक आ गए. वर्दी से तो पब्लिक वैसे ही नफरत करती है और मंत्री-संत्री तो ज्यादा ही करते हैं'.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






