
साउथ एक्ट्रेस के पति की हार्ट अटैक से मौत, 1 साल पहले हुई शादी, रहे फिटनेस कोच
AajTak
टीवी एक्ट्रेस श्रुति शनमुग प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. श्रुति के पति अरविंद शेखर की अचानक मौत हो गई है. अरविंद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. वो महज 30 साल के थे.
साउथ की जानी मानी टीवी एक्ट्रेस श्रुति शनमुग प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. श्रुति के पति अरविंद शेखर की अचानक मौत हो गई है. अरविंद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. 2 अगस्त को अरविंद की मौत हुई थी. 30 साल के अरविंद शेखर एक बॉडी बिल्डर थे. कपल की शादी मई 2022 में हुई थी और अब उनका साथ खत्म हो गया है.
एक्ट्रेस के पति का हुआ निधन
बताया जा रहा है कि अरविंद शेखर पेशे से फिटनेस कोच थे. उनकी उम्र 30 साल थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्ट अटैक आने पर अरविंद शेखर को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया था. लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पिछले साल हुई मिस्टर तमिलनाडु 2022 प्रतियोगिता का खिताब भी अरविंद ने जीता था. मई के महीने में कपल ने अपनी शादी की पहली सालगिरह भी मनाई थी. अरविंद के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ध्यान दिया जाए तो पता चलता है कि वो इंजीनियर भी थे.
पति के नाम श्रुति की पोस्ट
पति की मौत के बाद श्रुति शनमुग प्रिया शोक में डूबी हुई हैं. उन्होंने पति के नाम एक पोस्ट शेयर की है. अरविंद शेखर संग हैप्पी और रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए श्रुति ने लिखा, 'सिर्फ शरीर दुनिया को छोड़कर गया है. लेकिन तुम्हारी आत्मा और दिमाग मेरे पास है और मुझे आज भी सुरक्षित रखे हुए है और हमेशा रखेगा. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले मेरे प्यार अरविंद शेखर.'
उन्होंने आगे लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरा प्यार और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है और साथ में हमारी पहले से ढेरों यादें हैं. इन्हें मैं जिंदगीभर संजोकर रखने वाली हूं. मैं तुम्हें याद कर रही हूं और तुमसे बहुत प्यार करती हूं अरविंद. महसूस हो रहा है कि तुम मेरे साथ ही हो. (02/08/2023). #loveyouhusband.'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












