
सांसों पर अटैक, रोज हॉस्पिटल पहुंच रहे 7 हजार से ज्यादा बच्चे... जानें- चीन में फैले नए वायरस से भारत को कितना खतरा
AajTak
कोविड-19 के तीन साल बाद फिर चीन में एक रहस्यमयी बीमारी फैल रही है. इस बार बच्चे बीमार हो रहे हैं. इन्हें फ्लू जैसी बीमारी हो रही है. सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इस बीच पक्षियों में फैलने वाले H9N2 वायरस का नाम भी सामने आ रहा है.
चीन से एक बार फिर नया खतरा पैदा होता दिख रहा है. उत्तरी चीन में बच्चों में निमोनिया जैसी बीमारी फैल रही है. इनसे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बारे में चीन से जानकारी मांगी थी. चीन ने जवाब देते हुए बताया कि बच्चों में निमोनिया जैसे मामलों का बढ़ना 'असामान्य' या 'नई बीमारी' नहीं है. चीन ने बताया है कि कोविड प्रतिबंध हटाने की वजह से फ्लू जैसी बीमारी बढ़ रही है.
चीन में फैल रही इस बीमारी को लेकर भारत में भी अलर्ट है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी चीन में बच्चों में H9N2 मामलों के फैलने और सांस से जुड़ी बीमारियों के मामलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
चीन में अक्टूबर से ही ये बीमारी फैलने लगी थी. लेकिन अब हर दिन सात हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.
हालांकि, केंद्र सरकार का कहना है कि चीन में फैल रहे H9N2 वायरस से भारत पर कम खतरा है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी कहा कि WHO को अब तक रिपोर्ट किए गए H9N2 वायरस के इंसान से इंसान में फैलने और कम मृत्यु दर की संभावना है.
पर ये H9N2 वायरस क्या है?

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.







