
ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान, फंदे से झूलता मिला शव, वीडियो में बयां किया दर्द
AajTak
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके से खुदकुशी की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महिला की पहचान साधना के रूप में हुई है. उसने मैरिज एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही खौफनाक कदम उठाया.
दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी इलाके से खुदकुशी की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महिला की पहचान साधना के रूप में हुई है. उसने मैरिज एनिवर्सरी से कुछ दिन पहले ही खौफनाक कदम उठाया. पुलिस को शनिवार दोपहर सिद्धार्थ बस्ती स्थित उसके कमरे में संदिग्ध हालात में पंखे से लटका हुआ शव मिला.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लेकिन इस केस की सबसे बड़ी कड़ी वो वायरल वीडियो है, जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में साधना रोते हुए अपने पति योगेश और ससुराल वालों पर मारपीट और लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाती नजर आई. वीडियो में वह साफ कहती है कि उसने लव मैरिज की थी.
उसे अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने की सजा हर रोज जुल्म सहकर चुकानी पड़ी. उसकी शादी की सालगिरह नजदीक थी, लेकिन उससे पहले ही उसने जिंदगी से तौबा कर ली. पुलिस अब इस वीडियो की प्रामाणिकता और संदर्भ की जांच कर रही है. इस घटना की सूचना के बाद डिफेंस कॉलोनी के एसडीएम मौके पर पहुंचे. उन्होंने मृतका की मां सुनीता व भाई के बयान दर्ज किए.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद साधना के शव को परिजनों को सौंप दिया. एसडीएम की रिपोर्ट और पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. मृतका की मां सुनीता का आरोप है कि साधना की शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार शुरू हो गया था. सुनीता ने कहा, "मेरी बेटी कभी चैन से नहीं रहती थी. उसके ससुराल के लोग उसे अक्सर मारते पीटते रहते थे."
मां ने उस दिन की सुबह का दर्दनाक किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा, "शनिवार सुबह मेरी छोटी बेटी से बात हुई थी. उसने उस वक्त कुछ भी नहीं बताया. मैं काम पर चली गई. दोपहर में मेरी बड़ी बेटी का फोन आया कि साधना ने फांसी लगा ली है. जब तक मैं वहां पहुंची, उसका शव नीचे उतारा जा चुका था." परिवार ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है. साधना का वीडियो भी दिया है.
सुनीता का साफ कहना है, "हमें इंसाफ चाहिए. मेरी बेटी को इस हाल तक पहुंचाने वालों को सख्त सजा मिलनी चाहिए." पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है. पुलिस का कहना है कि हर पहलू से इस केस की जांच की जा रही है. साधना की मौत ने एक बार फिर घरेलू प्रताड़ना के उस कड़वे सच को उजागर कर दिया है, जिसकी चपेट में न जाने कितनी बेटियां रोज चुपचाप दम तोड़ देती हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






