
सलमान के खिलाफ बोले थे विवेक ओबेरॉय, मिलने लगी मारने की धमकी, फिर...
AajTak
विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान संग अपने विवाद पर बात करते हुए बताया है कि जब उन्होंने सुपरस्टार के खिलाफ आवाज उठाई थी, तब उन्हें काम मिलना बंद हुआ. उन्हें कॉल करके जान से मारने की धमकियां मिलने लगी.
विवेक ओबेरॉय एक वक्त पर बॉलीवुड के चहेते एक्टर में से एक थे. उनके चार्म का हर कोई दीवाना था. लेकिन जब विवेक ने साल 2003 में सलमान खान के खिलाफ मीडिया में कुछ खुलासे किए, तब उनका करियर अचानक नीचे गिर गया. उन्हें फिल्मों से दूर किया गया. ये दौर विवेक के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा. उनका फिल्मी करियर भी खत्म होने के कगार पर था.
सलमान संग विवाद को याद कर क्या बोले विवेक ओबेरॉय?
सलमान और विवेक का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. विवेक को बहुत बार सुपरस्टार से माफी भी मांगते हुए देखा गया. वो कई बार इंटरव्यूज में भी कह चुके हैं कि सलमान संग उनका विवाद नहीं होना चाहिए था. अब विवेक ने एक बार फिर अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त पर खुलकर बात की है.
प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट में विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्हें उस वक्त अपनी मुसीबत काफी बड़ी लगती थी. लेकिन आज जब वो पीछे मुड़कर उस चीज के बारे में सोचते हैं, तो उन्हें हंसी आती है. हालांकि विवेक का कहना है कि ये नजरिया उनकी जिंदगी में काफी समय बाद आया.
विवेक ने कहा, 'मुझे ना तो याद है और ना ही मुझे उन बातों की परवाह है जो मेरे साथ घटीं. जिन चीजों को भूलना मुश्किल होता है, वो हैं आपकी मांं के हाव-भाव और पूरी घटना पर आपके पिता का रिएक्शन. मुझे उनकी आंखों में बहते उन आंसुओं को भूलना मुश्किल लगता है. आखिरकार टारगेट उसे भी भूलना है, क्योंकि वो सारी यादें और भी नकारात्मक भावनाओं को जन्म देंगी.'
विवेक की पर्सनल लाइफ पर कैसे पड़ा असर?

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











