
सलमान के खिलाफ अभिनव कश्यप के नहीं थम रहे 'वार', अब बोले- 'दबंग' में दूसरों के रोल काटे...
AajTak
डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने एक बार फिर सलमान खान के खिलाफ चौंकाने वाले दावे किए हैं. उनका कहना है कि 'दबंग' फिल्म में उन्होंने कई लोगों के रोल काटे हैं. वो दिवंगत एक्टर ओम पुरी से भी बदतमीजी से पेश आए थे.
'दबंग' फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप लगातार सलमान खान पर आरोप लगाए जा रहे हैं. पिछले कुछ समय से उन्होंने सुपरस्टार को लेकर कई दावे किए, जिससे हर कोई हैरान रह गया. अब अभिनव ने अपनी फिल्म 'दबंग' से जुड़ा एक और खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया है कि फिल्म में सलमान ने कई एक्टर्स के रोल काटे हैं.
अभिनव ने किया सलमान को लेकर कौन सा नया दावा?
अभिनव ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में बताया कि 'दबंग' फिल्म पहले करीब 2.45 घंटे लंबी थी, लेकिन उसे फिर 2.20 घंटे तक लाया गया. मगर सलमान को फिल्म की लंबाई से ज्यादा, दूसरों के रोल्स की चिंता थी. डायरेक्टर ने दावा किया कि सलमान ने अपने भाई अरबाज का रोल फिल्म से काटा है. हालांकि वो मामला दोनों भाई ने आपस में सुलझा लिया. लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस माही गिल के रोल को भी छोटा कराया, जिससे उनका करियर बर्बाद हुआ.
अभिनव ने कहा कि फिल्म में 'रज्जो' का रोल पहले माही गिल को ऑफर हुआ था, लेकिन बाद में वो सोनाक्षी को मिला. क्योंकि वो तब फिल्म का हीरो नहीं ढूंढ पा रहे थे. जब अरबाज फिल्म के प्रोड्यूसर बने, तो सारी कास्टिंग में बदलाव हुआ. अभिनव आगे बताते हैं कि उन्होंने माही को अरबाज की लव इंट्रेस्ट का रोल ऑफर किया, जिसे माही ने बहुत आसानी से स्वीकार किया. डायरेक्टर का दावा है कि सलमान और अरबाज ने एक्ट्रेस के साथ बहुत नाइंसाफी की.
ओम पुरी और सलमान खान का भी हुआ झगड़ा?
अभिनव ने आगे ये भी दावा किया है कि 'दबंग' के सेट पर सलमान और ओम पुरी की भी लड़ाई हुई थी. उन्होंने कहा, 'ओम पुरी साहब के फिल्म में 5-6 सीन थे और वो अच्छे सीन थे. उन्होंने उन सीन को सुनने के बाद ही फिल्म करने के लिए हामी भरी थी. लेकिन सलमान ने ओम पुरी के साथ एक सीन करने से इनकार कर दिया जिसमें उनके किरदार चुलबुल पांडे को ओम पुरी के पैर छूने थे.'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










