
सरकार ठप, किसान परेशान, छीनी जा रहीं नौकरियां... शटडाउन से बेहाल अमेरिका! अब आगे क्या होगा?
AajTak
अमेरिका में सरकारी शटडाउन का आज 10वां दिन है लेकिन इसका हल फिलहाल कहीं नजर नहीं आ रहा. कांग्रेस में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स के बीच बातचीत ठप है और दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगी हैं. इस बीच हजारों फेडरल वर्कर्स बिना वेतन घर पर बैठे हैं, कई विभागों में लेऑफ्स शुरू हो चुके हैं और अर्थव्यवस्था पर अरबों डॉलर का नुकसान मंडरा रहा है. आगे क्या होगा अगर ये शटडाउन जारी रहा.
आज 13 अक्टूबर 2025 है और अमेरिका में शटडाउन का दूसरा हफ्ता यानी लगभग 9-10 दिन बीत चुके हैं. अभी ऐसे संकेत भी नहीं मिल रहे कि ये खत्म हो रहा है या होने वाला है. कांग्रेस में रिपब्लिकन्स और डेमोक्रेट्स के बीच शटडाउन पर कोई संवाद नहीं हो रहा है. दोनों पार्टियां ब्लेम गेम में बिजी हैं और आम फेडरल वर्कर्स की फायरिंग्स और लेऑफ्स झेल रहा है.
मंडरा रहा अरबों डॉलर्स और नौकरियों पर खतरा
शटडाउन शुरू होते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक सलाहकारों ने चेताया था कि अगर सरकारी शटडाउन लंबा खिंचा तो गंभीर आर्थिक नुकसान झेलना होगा. POLITICO को मिली व्हाइट हाउस की एक मेमो में कहा गया था कि हर हफ्ते शटडाउन जारी रहने पर अमेरिका की जीडीपी को 15 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है. फिर अगर शटडाउन एक महीने तक चला तो 43,000 लोग और बेरोजगार हो जाएंगे.
सामने आने लगा शटडाउन का संकट
अमेरिकी अखबारों के मुताबिक अमेरिका में शटडाउन का असर अब दिखने लगा है. वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार हजारों फेडरल एम्प्लॉयी फर्लो (बिना पे के छुट्टी) पर हैं और 4,000 से ज्यादा को लेऑफ नोटिस मिल चुके हैं. ये लेऑफ्स ट्रेजरी (1,446), हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज (1,200) और एजुकेशन (466) जैसे डिपार्टमेंट्स में हो रहे हैं. CDC में पहले सैकड़ों को फायर किया गया लेकिन अस्थिरता के कारण आधे से ज्यादा को बैक ले लिया गया. हालत ये है कि वर्कर्स को पे नहीं मिल रही और फैमिलीज स्ट्रेस में हैं.
जू-म्यूजियम बंद, किसानों को नहीं मिल रहा लोन

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








