
समुद्र में फटी टाइटन पनडुब्बी के परखच्चे इतनी गहराई में मिले, सामने आईं PHOTOS
AajTak
18 जून को टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकली पनडुब्बी टाइटन का मलबा समुद्र में 12,500 फीट की गहराई में मिला है. हादसे के बाद पहली बार पनडुब्बी के मलबे को देखा गया है. जिसकी कुछ भयावह तस्वीरें भी सामने आईं हैं.
बीते दिनों समुद्र में डूबे टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने निकले टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई थी. तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे यूएस कोस्ट गार्ड के मुताबिक, भारी दबाव के कारण टाइटन जबरदस्त विस्फोट का शिकार हो गई जिससे सभी लोगों की मौत हो गई. 18 जून को सफर पर निकली पनडुब्बी का मलबा समुद्र में 12,500 फीट की गहराई में मिला है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, पनडुब्बी के टुकड़ों को खोजकर समुद्र तट पर लाया जा रहा है. इस मलबे को कनाडा के सेंट जॉन्स बंदरगाह पर होराइजन आर्कटिक जहाज से लाया गया है.
18 जून को OceanGate कंपनी की यह पनडुब्बी सफर निकली थी, लेकिन शुरुआती दो घंटों के भीतर ही इससे संपर्क टूट गया था. पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोग जाने-माने अरबपति थे. इसमें OceanGate के सीईओ स्टॉकन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और समुद्र विज्ञानी पॉल-हेनरी नार्जियोलेट शामिल थे.
टाइटैनिक जहाज से 1600 फीट दूरी पर मिला मलबा
रिपोर्ट में बताया गया है कि टाइटन पनडुब्बी का मलबा समुद्र में लगभग 12,500 फीट की गहराई में मिला है. यह मलबा टाइटैनिक के मलबे से करीब 1600 फीट की दूरी पर था. तलाशी अभियान का नेतृत्व कर रहे यूएस कोस्ट गार्ड ने कहा है कि उत्तरी अटलांटिक के दुर्गम क्षेत्र में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम की जांच एजेंसियों की ओर से जारी तलाशी के दौरान यह मलबा मिला है.
यूएस कोस्ट गार्ड के चीफ इन्वेस्टिगेटर कैप्टन जेसन न्यूबॉयर ने कहा कि दुर्घटनास्थल का नक्शा तैयार कर लिया गया है. हालांकि, उन्होंने इस इन्वेस्टिगेशन की समयसीमा नहीं बताई है. उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन की ओर से जारी की जाएगी. उन्होंने कहा, "मेरा पहला लक्ष्य यह है कि दुनियाभर में समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा को बेहतर करने के लिए जरूरी सिफारिशें की जाए जिससे इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके."

इजरायल में ईरान हमले के बड़े-बड़े दावे करता आ रहा है. लगातार दो दिन ईरान उन मिसाइल से हमले का दावा कर रहा है, जिनसे अब तक नहीं किया था. लेकिन क्या ईरान जिन मिसाइल से हमले का दावा करके बड़ी तबाही की तस्वीर पूरी दुनिया को बताकर अपनी ताकत दिखाना चाहता है, वो हकीकत नहीं है. देखें तेल अवीव से श्वेता सिंह की ये ग्राउंड रिपोर्ट.

ईरान के सैन्य ठिकानों पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले जारी है. ताजा मामले में IDF ने IRGC के नौसेना के हेडक्वार्टर पर एयर स्ट्राइक की है. हमले के बाद नौसेना का मुख्यालय पूरी तरह से तबाह हो गया. IDF ने हमले का वीडियो भी जारी किया है. यह मुख्यालय ईरानी शासन के एक विशाल सैन्य परिसर के भीतर स्थित था और इसका उपयोग वर्षों से वरिष्ठ नौसेना कमांडरों द्वारा इजरायल राज्य और मध्य पूर्व के अन्य देशों के खिलाफ परिचालन गतिविधियों का प्रबंधन करने और समुद्री आतंकवादी अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए किया जाता रहा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.








